समस्त डॉक्टर शाम को काली पट्टी बांधकर कैंडल मार्च करके भारत माता चौक में विरोध प्रदर्शन
सारँगढ़– कोलकोत्ता की घटना ने स देश को फिर से एक बार शर्मसार हो गई निर्भया कांड ,हथराश कांड को लोग भूल नही पाए अब एक और ह्रदय विदारक घटना ने लोगो का मन व्याकुल कर दिया है जिसका विरोध भारत भर में चल रहा और दोषियो को सजा मिले उसका विरोध और आक्रोश सारँगढ़ बिलाईगढ़ जिला में भी साफ तौर पर दिखाई दे रहा देश मे लगातार बलात्कार हत्या जैसे अपराध बढ़ते क्रम चल रहा है आज ऐसे हैवानियत की खबर सामने आई जिसे पूरा देश झक झोर हो गया और पूरा देश का मेडिकल जगत आक्रोशित देखने को मिल रहा है पश्चिम बंगाल के बड़े शहर कोलकोता में ऐसे हैवानियत के चेहरा सामने आए जिसे देखकर सुनकर आपके मन पसीज जाएंगे और आप भी कहैंगे ऐसे कृत्य करने वालो हैवान को फांसी दिया जाए कोलकोत्ता में पीजी कर रही महिला चिकित्सक को बलात्कार कर हत्या किया गया है

उस तारतम्य में आज सारँगढ़ बिलाईगढ़ जिले के आईएमए के सभी चिकित्सक गण ने स्वास्थ्य मंत्री के नाम कलेक्टर को ज्ञापन सौपा है उक्त ज्ञापन में आज दिनांक 17 अगस्त शनिवार 6:00 बजे से 18 अगस्त रविवार प्रातः 6:00 तक 24 घंटे के लिए सभी अपनी क्लिनिक और अस्पताल पूर्ण रूप से बंद रख कर आकस्मिक चिकित्सा को छोड़कर) संदर्भित घटना के संबंध में अपना विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं और आज शाम को काली पट्टी बांध कर अपना विरोध प्रदर्शित करेंगे शाम 7:00 बजे सारंगढ़ आईएमए के चिकित्सकगण तथा अन्य सभी चिकित्सा कर्मी कैंडल मार्च हेतु भारत माता चौक में उपस्थित होकर अपना विरोध प्रकट करेंगे।

देश में जीवन रक्षक चिकित्सा समुदाय के प्रति समाज का प्रशासन का इस तरह का रवैया अत्यंत ही दुखद तथा असहनीय है देश में चिकित्सा प्रणाली की रक्षा करने के लिए किसी भी अस्पताल में होने वाले घटनाओं के विरुद्ध कड़े से कड़ा क़ानून बनाकर अपराधियों को दंडित करने तथा सभी हॉस्पिटल में सुरक्षा की उचित व्यवस्था किये जाने की माँग करते है तथा संदर्भित मामले में अभियुक्तों को जल्द से जल्द फाँसी की सजा देने की माँग किया गया है ।
ज्ञापन में उपस्थित रहे
डॉ डी डी साहू, डॉ सुरेश खूंटे, डॉ पुष्पेंद्र वैष्णव , डॉ आर एल सिदार, डॉ नरेंद्र रात्रे, डॉ प्रकाश कुर्रे,डॉ ममता पटेल, डॉ संजय पटेल, डॉ आयुष अग्रवाल , डॉ एरोसिया मैरी, डॉ अनूप कुमार अग्रवाल व अन्य जिले के चिकित्सकगण मौजूद रहे









More Stories
छत्तीसगढ़ मे 43 आईएएस अधिकारियो का ट्रांसफर,,,, सारंगढ़ कलेक्टर बदले गए || देखे पूरी सूची
बंगाल, असम और पुडुचेरी बीजेपी ने की बडी जीत हासिल, पवनी में कार्यकर्ताओं ने मनाया जश्न
सारंगढ़ बिलाईगढ़ जिला भाजपा की कामकाजी बैठक संपन्न