सरायपाली : गोपाल लहरिया
स्व.जयदेव सतपथी शासकीय महाविद्यालय बसना के प्राचार्य डॉ. एस.के.साव के मार्गदर्शन एवं क्रीड़ा प्रभारी पीताम्बर कश्यप के निर्देशन में सेक्टर स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन मिनीमाता कन्या महाविद्यालय बलौदा बाजार में हुआ था जिसमें बालिका वर्ग से शासकीय महाविद्यालय बसना की टीम तृतीय स्थान पर रही जिसमें आकांक्षा भोई का राज्य स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता में चयन हुआ है।
सत्यनारायण अग्रवाल शासकीय कला एवं वाणिज्य महाविद्यालय कोहका-नेवरा में सेक्टर स्तरीय व्हालीबाल प्रतियोगिता का आयोजन हुआ था जिसमें शासकीय महाविद्यालय बसना के मोहम्मद हयात का चयन राज्य स्तरीय व्हालीबाल प्रतियोगिता में हुआ है।
आकांक्षा भोई और मोहम्मद हयात का राज्य स्तरीय खेल प्रतियोगिता में चयन होने पर महाविद्यालय के प्राचार्य एवं समस्त प्राध्यापक एवं अधिकारी/कर्मचारीगण ने शुभकामनाएं एवं बधाई देते हुए उज्जवल भविष्य की कामना की है।








More Stories
छत्तीसगढ़ मे 43 आईएएस अधिकारियो का ट्रांसफर,,,, सारंगढ़ कलेक्टर बदले गए || देखे पूरी सूची
बंगाल, असम और पुडुचेरी बीजेपी ने की बडी जीत हासिल, पवनी में कार्यकर्ताओं ने मनाया जश्न
सारंगढ़ बिलाईगढ़ जिला भाजपा की कामकाजी बैठक संपन्न