बरमकेला -प्रदेश के वित्त,आवास, वाणिज्यिक कर एवं पर्यावरण मंत्री ओपी चौधरी के प्रयास से सरिया मण्डल में निर्माण एवं विकास कार्य अनवरत रूप से स्वीकृत एवं संचालित हो रहे हैं। वित्त मंत्री ओपी चौधरी गुरुवार को सरिया मण्डल क्षेत्र के एकदिवसीय कार्यक्रम में करोड़ों रुपए की लागत से बनने वाले विभिन्न निर्माण एवं कार्यों का भूमिपूजन किया।
इस दौरान ग्रामीणों के द्वारा वित्त मंत्री ओपी चौधरी का फूल माला एवं भजन कीर्तन के साथ जगह-जगह स्वागत सम्मान किया गया।

इन कार्यो का भूमिपूजन –
चन्द्रपुर से कंचनपुर रोड़, परसरामपुर से भठली चौक रोड़, तीन अलग-अलग सामुदायिक भवन समेत सरिया नगर के विभिन्न निर्माण एवं विकास कार्यो का भूमिपूजन किया। जब तक मेरी सांस है,विकास कार्य करता रहूंगा:ओपी चौधरी
हमारी सरकार केवल विकास की राजनीति करती है।जब तक मेरी सांस चलती रहेगी,मैं विकास के लिए कार्य करता रहूंगा,चाहे इसके लिए मुझे जितना भी मेहनत क्यों न करना पड़े,मैं कभी पीछे नहीं हटूंगा। मैं जब कलेक्टर था,तो अपने दम पर बना था, लेकिन अब मैं जब जनप्रतिनिधि बना हूं,तो आप लोगों के ताकत से बना हूं, मैं आप लोगों के आशीर्वाद को कभी भूल नहीं पाऊंगा।
उक्त बातें रायगढ़ विधायक एवं वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने विभिन्न निर्माण कार्यो के भूमिपूजन के अवसर पर कहा।
उन्होंने प्रति क्विंटल 3100 रूपए में धान खरीदी, महिलाओं को प्रतिमाह महतारी वंदन योजना से 1000 रूपए,मोर आवास-मोर अधिकार के तहत 09 लाख 32 हजार हितग्राहियों के खाते में प्रथम किस्त की राशि जैसे राज्य सरकार द्वारा चलाए जा रहे विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं को गिनाते हुए स्पष्ट शब्दों में कहा कि निर्माण एवं विकास कार्य में गुणवत्ता व समयावधि का विशेष ध्यान रखा जावे।
कार्यक्रम को भाजपा रायपुर संभाग के सह प्रभारी जगन्नाथ पाणिग्राही ने भी संबोधित किया और कहा कि जर्जर सड़कों के लिए हमने भारतीय जनता पार्टी मण्डल सरिया के नेतृत्व में 04 बार धान रोपाई,शव यात्रा,धरना प्रदर्शन किया था परन्तु तात्कालीन कांग्रेस की सरकार और उनके दोनों विधायक रायगढ़ तथा सारंगढ़ ने एक न सुनी। लिहाजा विगत पांच साल तक क्षेत्रवासी इस जानलेवा जर्जर सड़कों पर आवागमन करते हुए भारी परेशानियों का सामना किया है।
कार्यक्रम का कुशल संचालन भाजपा महामंत्री राधामोहन पाणिग्राही एवं आभार प्रकट उपाध्यक्ष एवं प्रगतिशील नौघटा सरपंच गजपति डनसेना ने किया।

इनकी रही उपस्थिति–
सभा के दौरान मण्डल भाजपा अध्यक्ष परदेशी प्रधान,महामंत्री चूड़ामणि पटेल,कैलाश पण्डा,मुरारी नायक,जुगल अग्रवाल,रामकुमार नायक,शशी डनसेना,राजकिशोर पाणिग्राही, राधाकांत देहरी,शुकदेव दुआन के अलावा भारी संख्या में जनता,भाजपा कार्यकर्ता एवं जनप्रतिनिधि,अधिकारी/कर्मचारी मौजूद थे।
आधा दर्जन से अधिक सड़कों को मिली स्वीकृति
मंच से माननीय वित्त मंत्री ने लोगों को अवगत कराया कि क्षेत्र की बहुप्रतीक्षित सड़कों की विकास एवं निर्माण हेतु 1625.15 लाख रुपए की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की जा चुकी है जिनका आगामी दिनों में भूमिपूजन का कार्य सम्पादित होगा।
स्वीकृत सड़कों में मुख्यतया साल्हेओना धान मण्डी से सब स्टेशन तक 01 किलोमीटर,दादरपाली हनुमान मंदिर से डीपापारा तक 02 किलोमीटर,मुख्य मार्ग से पंचधार 01 किलोमीटर,सांकरा से मोहदी 03 किलोमीटर, बिलाईगढ़ (स) से छेवारीपाली 03 किलोमीटर,बोकरामुड़ा से सुखापाली 02 किलोमीटर,दुलमपुर से गोबरसिंहा 1.5 किलोमीटर शामिल है।


More Stories
पंचायत उन्नति सूचकांक 2.0 में बालोद की बड़ी उपलब्धि, राज्य के टॉप-10 में 5 ग्राम पंचायतें शामिल
छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड रायगढ़ ने किया डॉ.मनीषा त्रिपाठी को सम्मानित
कमजोर प्रगति वाले जिलों की विशेष समीक्षा, मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने ली वर्चुअल बैठक