घरघोड़ा : छत्तीसगढ़ शासन के निर्देशानुसार स्कूली शिक्षा के क्षेत्र में सामाजिक सांस्कृतिक संगठनों एवं अन्य इच्छुक व्यक्तियों द्वारा किसी विशेष अवसर को यादगार बनाने, सामुदायिकता की भावना को विद्यालय से जोड़ने एवं छात्र छात्राओं को उचित पोषण आहार की व्यवस्था समाज की ओर से सुनिश्चित किए जाने को लेकर न्यौता भोज कार्यक्रम का शुरुआत किया गया था।इसी तारतम्य में शासकीय कन्या पूर्व माध्यमिक शाला घरघोड़ा में संस्था के प्रभारी प्राचार्य हरिश्चंद्र बेहरा के द्वारा कन्या पूर्व माध्यमिक खंड के छात्राओं को कार्यक्रम के तहत खीर पूड़ी सब्जी फल सहित अन्य सामग्रियों के साथ पोषण आहार की व्यवस्था सुनिश्चित करते हुए ” न्यौता भोज” का आयोजन किया।इस अवसर पर विद्यालय की लगभग सौ छात्राएँ शामिल हुईं।

उक्त कार्यक्रम का आयोजन श्री बेहरा ने हाल ही में परमधाम को प्रस्थान किए अपनी दिवंगत माता स्व. मेम बाई बेहरा की पुण्य स्मरण में आयोजित किया । कार्यकम पूर्व छात्राओं द्वारा भोजन मंत्र का वाचन किया गया साथ ही कार्यक्रम के पश्चात प्रधानपाठक अखिलेश मिश्रा ने आयोजक के प्रति आभार जताया। इस अवसर पर राष्ट्रीय पुरुस्कार से सम्मानित शिक्षिका सुभाषिनी पटनायक संकुल समन्वयक ज्योति मैडम शिक्षिका निवेदिता सिंह ठाकुर कम्प्यूटर शिक्षिका अंजू भगत उपस्थित रहीं।कार्यकम का संचालन शिक्षक विजय पंडा किया। शासन की उक्त योजना से प्रदेश के स्कूली विद्यालयों एवं समुदाय के मध्य समन्वयता स्थापित हो रहे हैं।








More Stories
छत्तीसगढ़ मे 43 आईएएस अधिकारियो का ट्रांसफर,,,, सारंगढ़ कलेक्टर बदले गए || देखे पूरी सूची
बंगाल, असम और पुडुचेरी बीजेपी ने की बडी जीत हासिल, पवनी में कार्यकर्ताओं ने मनाया जश्न
सारंगढ़ बिलाईगढ़ जिला भाजपा की कामकाजी बैठक संपन्न