सारंगढ़ बिलाईगढ़, 23 दिसंबर 2024/”जाकी रही भावना जैसी प्रभु मूरत देखी तिन तैसी” श्री रामचरित मानस का यह दोहा मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की सरकार के 1 वर्ष पूरा होने पर राज्य की महतारी वंदन योजना की हितग्राहियों को सम्मानित
करने के अवसर पर सुखद संयोग दिखाई दिया। जहां एक ओर जिले के दानसरा में महतारी वंदन योजना की राशि से राम मंदिर निर्माणाधीन है, वहीं सम्मान समारोह में महतारी वंदन योजना के इन दानी माताओ को प्रभु श्री राम के जीवन पर आधारित धार्मिक पुस्तक से सम्मान गौरवशाली संयोग है। जिला प्रशासन के आयोजकों द्वारा अन्य कई प्रकार के पुरस्कार को छोड़कर सम्मान में श्री रामचरित मानस का चयन करना “जाकी रही भावना जैसी प्रभु मूरत देखी तिन तैसी” के भाव से परिपूर्ण है। दानसरा के महतारी वंदन योजना के दानी हितग्राही महिलाएं इस सम्मान से खुश हैं। अब यह श्री रामचरित मानस पुस्तक मंदिर की संपत्ति में शामिल है, इससे मंदिर निर्माण के बाद लगातार पाठ किया जाएगा।








More Stories
छत्तीसगढ़ मे 43 आईएएस अधिकारियो का ट्रांसफर,,,, सारंगढ़ कलेक्टर बदले गए || देखे पूरी सूची
बंगाल, असम और पुडुचेरी बीजेपी ने की बडी जीत हासिल, पवनी में कार्यकर्ताओं ने मनाया जश्न
सारंगढ़ बिलाईगढ़ जिला भाजपा की कामकाजी बैठक संपन्न