पिथौरा : गोपाल लहरिया
महासमुंद जिले के पिथौरा नगर में स्थित संस्कार शिक्षण संस्थान द्वारा नवाचारी गतिविधि करते हुए कक्षा छठवीं नवोदय एवं कक्षा नवमी प्रयास सैनिक अभ्यास परीक्षा गायत्री मंदिर परिसर में दिनांक 22 दिसंबर रविवार को आयोजित किया गया,इस अभ्यास परीक्षा में जिले भर के 120 छात्र-छात्राओं ने हिस्सा लिया।
संस्थान की डायरेक्टर सीमा गौरव चंद्राकर ने बताया कि नवोदय प्रयास अभ्यास परीक्षा आयोजित करने का उद्देश्य बच्चों को ओएमआर शीट को सही-सही भरना,ओएमआर शीट द्वारा उत्तर अंकित कराना सिखाना था और इसके साथ ही साथ बच्चों को परीक्षा प्रणाली एवं उनके पूर्व तैयारी का आकलन करना और गलतियों को सुधार करना है। नवोदय परीक्षा 80 प्रश्नों का होता है, जिसमें मानसिक योग्यता,अंकगणित परीक्षण,भाषा परीक्षण मिलाकर 100 अंक निर्धारित होता है,इन्हीं सब बारीकियों का पूर्वाभ्यास कराया गया।
आपको बता दे संस्कार शिक्षण संस्थान पिथौरा में बच्चों को पाठ्य पुस्तक के अलावा नवोदय,प्रयास,सैनिक,एकलव्य विद्यालय जैसी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी भी करवाई जाती है जिससे बच्चों को सफलता मिल सके।
उक्त अभ्यास परीक्षा के मार्गदर्शन में विशेष रूप से संस्थान के संचालिका सीमा गौरव चंद्राकर,संतोष गुप्ता साहित्यकार उपस्थित थे।








More Stories
केस डायरी, डेटा और साक्ष्यों को सीधे संग्रहण व अपलोड करने के लिए विवेचकों को हाई-टेक स्मार्ट फोन का किया गया वितरण।
मुख्य मार्ग पर गिरा विशालकाय पेड़, आवागमन बाधित,,,बड़ी दुर्घटना टली
शैक्षिक गुणवत्ता, विद्यालय एवं विद्यार्थियों के समग्र विकास हेतु चांदमारी में हुई बैठक