February 5, 2026

सारंगढ़ जिला के डेढ़ करोड़ का विकास कार्य निरस्त,,, दुर्भाग्य

खबर शेयर करें

सारंगढ़ बिलाईगढ़ – बड़ा अदभुत जिला है जहा चाह के भी विकास कर पाना मुश्किल है ऐसा हम इसलिए कह रहे क्योंकि विगत दिनों पीछे कृषि उपज मंडी समिती सारंगढ़ में लगभग डेढ़ करोड़ की आसपास की विकास कार्य स्वीकृत हुआ था जिसकी टेंडर प्रक्रिया चल रहा था जिसे निरस्त कर दिया गया है कई ग्राम पंचायतो में काम होने थे लेकिन टेंडर ही निरस्त हो चूका ऐसे में जिला विकास की दिशा से कोसो दूर होता नजर आ रहा बहुत ही दुर्भाग्य की बात है की एक भी ठेकेदार नहीं मिला काम करने को यह भी बड़ा प्रश्न चिन्ह है कल होगा इसका बड़ा खुलासा की आखिर जिला विकास पर किसकी काली नजर?

निरस्त पत्र

अवगत हो कि स्थानीय क्षेत्र के विकास कार्य को किए जाने हेतु मंडी निधि से 12 विकास कार्य स्वीकृत किए गए जिसको लेकर स्थानीय ठेकेदारों में आम सहमति बन गई थी जो कि यहां के सत्ताधारी नेताओं को रास नहीं आया और निविदा प्रक्रिया को अंततः निरस्त करना पड़ा।

ग्राम पंचायतों में विकास कार्य हो रहे प्रभावित

नया जिला बनने के पश्चात जिला के निवासियों में जिला स्तर के सुविधा के साथ विकाश की अपेक्षा जनमानस है किंतु कुछ तथाकथित लोगों के कारण यह अपवाद बन कर रह गया है, जिसके कारण ग्रामीण क्षेत्र विकास से कोसों दूर है।
बहरहाल ग्राम पंचायतों में बनने वाला सी सी सड़क और पुलिया को सचिव मंडी के द्वारा निरस्त कर दिया गया है जिससे ग्राम पंचायतों में विकास कार्य प्रभावित हुए है।

विकास कार्य सूची