संचालक लोक शिक्षण ने जारी किया आदेश
सारंगढ़ बिलाईगढ़, 4 अप्रैल 2025/वर्तमान में प्रदेश में पड़ रही तेज गर्मी को दृष्टिगत रखते हुए छत्तीसगढ़ राज्य के सभी शासकीय अशकीय स्कूलों शैक्षणिक संस्थाओं के संचालन के समय में परिवर्तन किया गया है। इस संबंध में लोक शिक्षण संचालनालय छत्तीसगढ़ के द्वारा राज्य के सभी स्कूलों में शाला संचालन के लिए समस्त संभागीय संयुक्त संचालक शिक्षा विभाग और सभी जिला शिक्षा अधिकारियों को आदेश जारी किया है। यह आदेश 2 अप्रैल से 30 अप्रैल तक प्रभावशील रहेगा।
सोमवार से शनिवार तक शाला संचालन
एक पाली : एक पाली में संचालित सभी प्राथमिक, पूर्व माध्यमिक, हाईस्कूल, हायर सेकेंडरी स्कूल सुबह 7 बजे से 11 बजे तक संचालित होंगे।
दो पाली : ऐसी शालाएं जहां कक्षाएं दो पालियों में संचालित होती हैं, वहां प्राथमिक व पूर्व माध्यमिक शालाएं सुबह 7 बजे से 11 बजे तक और हाई स्कूल व हायर सेकेंडरी स्कूल की शालाएं सुबह 11 बजे से 3 बजे तक संचालित होगी।

More Stories
शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय चांदमारी रायगढ़ में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया स्वतंत्रता दिवस,उमड़ा जनसैलाब
छत्तीसगढ़ पुलिस का ‘साइबर जागृति अभियान, सुनील शर्मा ने QR कोड और ‘सेल्फी फ्रेम’ से की शुरुआत
कन्या शाला घरघोड़ा ने निकाली तिरंगा यात्रा ; छात्राओं ने थामा तिरंगा दिया स्वच्छता का संदेश