सर्वसम्मति से भूपेंद्र मनहर को ब्लाक अध्यक्ष बनाया गया।
सारंगढ़- छत्तीसगढ़ क्रांतिकारी शिक्षक संघ जिला इकाई सारंगढ़ बिलाईगढ़ की बैठक पुष्पवाटिका सारंगढ़ में 22 जून 2025 को 2 बजे रखा गया। उक्त बैठक में जिले की शिक्षकों की विभिन्न समस्याओं को संज्ञान लेते हुए निराकरण कराने की पहल करते हुए जल्द ज्ञापन सौंपने का निर्णय लिया गया। बैठक में प्रांतीय महामंत्री नरसिंह श्रीवास एवं प्रांतीय सलाहकार गजेंद्र चौहान के अनुसंशा पर भूपेंद्र मनहर को संघ की ब्लाक इकाई सारंगढ़ की ब्लाक अध्यक्ष सर्वसम्मति से बनाया गया। संघ के समस्त पदाधिकारियों ने मनहर को बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए संगठन को धन्यवाद ज्ञापित किया। उक्त बैठक में संगठन के प्रमुख पदाधिकारी सर्वश्री विमल कुमार अजगल्ले जिलाध्यक्ष , हुतेन्द्र कुमार साहू प्रांतीय महासचिव , गजेन्द्र चौहान प्रांतीय सलाहकार , नरसिंह श्रीवास प्रांतीय महामंत्री , महंगू दास भारद्वाज जिला सचिव , भूपेंद्र कुमार मनहर ब्लाक अध्यक्ष , उमाशंकर अनंत , अभिनव नारंग ,मोहन लाल जांगडे ब्लाक कार्यकारी अध्यक्ष उपस्थित रहे।








More Stories
छत्तीसगढ़ मे 43 आईएएस अधिकारियो का ट्रांसफर,,,, सारंगढ़ कलेक्टर बदले गए || देखे पूरी सूची
बंगाल, असम और पुडुचेरी बीजेपी ने की बडी जीत हासिल, पवनी में कार्यकर्ताओं ने मनाया जश्न
सारंगढ़ बिलाईगढ़ जिला भाजपा की कामकाजी बैठक संपन्न