सारँगढ- आराधना रुरल हेलपेज फाउंडेशन सारंगढ़ के द्वारा सदस्यता अभियान चलाया जा रहा है। लोग उत्साह के साथ सदस्यता पंजीयन करा कर संस्था से लाभ उठा रहे हैं इसी कड़ी में ग्राम उच्चभीट्ठी के सदस्य श्री रामकृष्ण यादव की मृत्यु हो गई जिसकी जानकारी NGO मित्र श्रीमती लक्ष्मीन अनंत के द्वारा संस्था को जानकारी दी गई। दिनांक 21 जून 2025 को दशगात्र में संस्था के टीम पहुंचकर इस दुखद घड़ी में आराधना फाउंडेशन के द्वारा श्री रामकृष्ण यादव के पत्नी अनंत कुंवर को 2100 का सहायता राशि दिया गया। सहायता प्रदान करते समय आप फाउंडेशन के मैनेजिंग डायरेक्टर श्री इन्द्रजीत मनहर, सर्कल ऑफिसर कृष्णा प्रेमी, कृष्णा महिलाने और फूलमत कोशले साथ रहे। साथ ही शोकाकुल परिवार के अनिल गोपाल, अनिल, रामदिल, भरत, बलेश्वर, सरोज एवं समस्त यादव परिवार साथ रहे।








More Stories
रिश्तों की अनूठी मिसाल अस्पताल में नाना की सेवा में जुटे मासूम बबु और सोमू
जनता से अपील पहचान मिले तो सारंगढ़ पुलिस को दे सुचना
शादी की सालगिरह के दिन हुआ हादसा, परिवार सदमे में