February 5, 2026

ब्रेकिंग न्यूज़ दुम्हानी गांव के पास हुआ सड़क हादसा,, ट्रक और मोटरसाइकिल में भिड़ंत

खबर शेयर करें

सारंगढ़ – सारंगढ़ बिलाईगढ़ जिले के दुमहानी गांव या उसके आसपास लगातार सड़क हादसा की कई खबरें कुछ दिनों में निकल कर आ गई है आपको बता दे विगत कुछ महीने का डेटा उठाकर देखे तो कई सड़क हादसा हो चुका है ऐसा ही एक खबर और निकल कर सामने आ रही जहां मामा भांजा सड़क हादसा  हुआ है छत्तीसगढ़ के सारंगढ़ बिलाईगढ़ जिले में दर्दनाक सड़क हादसे हुआ है जिसमें मामा और भांजा एक मोटर साइकिल में थे जिसमें मामा की मौके पर मौत हो गई जबकि बाइक के पीछे बैठा उनका  10 वर्षीय भांजा गंभीर चोट आया हुआ है जिसकी स्थिति देखते हुए बिलासपुर रेफर किया गया है।

जानकारी के अनुसार घटना शनिवार की देर रात की बताई गई है जब मृतक जागेश्वर साहू उम्र 38 वर्ष निवासी पंडरीपानी अपने मामा गांव  ग्राम नकटीडीह किसी पारिवारिक कार्यक्रम में शामिल होने गया था इसी दौरान कार्यक्रम में शामिल होकर अपने भांजा 10 वर्षीय मनीष साहू के साथ अपने घर वापस पंडरीपानी लौट रहा था इसी दौरान ग्राम दुम्हानी के मुख्य मार्ग में मालवाहक ट्रक से भिड़ंत हो गया जिससे मौके पर ही जागेश्वर साहू की मौत हो गई जबकि उनका भांजा मनीष साहू को गंभीर चोट आया है

जिसे इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिलाईगढ़ में भर्ती कराया गया जहां प्राथमिक उपचार के बाद घायल की स्थिति को देखते हुए बिलासपुर रेफर कर दिया है वहीं घटना की सूचना मिलने के बाद बिलाईगढ़ पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया जिसके बाद आज रविवार को पोस्टमार्टम करने के बाद शव को परिजनों को सौंप दिया है इस घटना के बाद परिवार में शोक का माहौल है आगे की कार्यवाही पुलिस ने लग गई है घटना के बाद से ट्रक चालक मौके से फरार हो गया पुलिस ने ट्रक क्रमांक सीजी 11 ए के 1091 को अपने कब्जे में ले लिया है। थाना प्रभारी शिवकुमार धारी ने बताया कि माल वाहक ट्रक सारंगढ़ से सामान खाली कर बिलासपुर लौट रहा था इसी दौरान ट्रक और बाइक की भिड़ंत हो गया। जिसमें बैठे बाइक सवार एक व्यक्ति की मौत हो गई जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया और फरार ट्रक चालक की पता तलाश की जा रही है