बसना : खबर निरीक्षण
बसना थाना अंतर्गत आने वाले ग्राम हेड़सपाली ग्राम पंचायत बुटीपाली थाना बसना जिला महासमून्द(छ.ग)में सरपंच रोहित साहू एवं ग्राम कोटवार श्याम कुमार चौहान,उपसरपंच सरोज साहू के उपस्थिति एवं समस्त ग्राम वासीयों का सार्वजनीक बैठक आज दिनांक 31.08.2025 दिन रविवार को रखा गया जिसमे नशा मुक्ति अभीयान चलाकर शराबबंदी का निर्णय लिया गया और कोई भी व्यक्ति ग्राम में शराब बनाता है या बेचता है तो 50 हजार रूपये दण्ड का प्रवधान रखा गया एवं दण्ड के साथ पुलीस प्रशासन को कार्यवाहीत हेतु सूचीत किया जायेगा।

गाँव मे नीगरानी समीती का भी गठन किया जिसमे समस्त ग्राम वासीयो द्वारा पूर्ण होशो हवास में बीना नशा पानी खाये आज सर्व सहमति से नीर्णय लिया गया की आज से दारु नहीं बनायेंगे ना ही बेचेगे l
इस ग्राम के कोई भी व्यक्ती उलंघन करते हैं तो ग्राम के नीगरानी समीती द्वारा पकड़कर पुलीस प्रशासन के सुपुर्द कीया जावेगा एवं ग्राम के निर्णय अनुसार दंडीत कीया जावेगा और साथ ही साथ गांजा का भी विक्रय बंद कीया गया है l








More Stories
छत्तीसगढ़ मे 43 आईएएस अधिकारियो का ट्रांसफर,,,, सारंगढ़ कलेक्टर बदले गए || देखे पूरी सूची
बंगाल, असम और पुडुचेरी बीजेपी ने की बडी जीत हासिल, पवनी में कार्यकर्ताओं ने मनाया जश्न
सारंगढ़ बिलाईगढ़ जिला भाजपा की कामकाजी बैठक संपन्न