सारंगढ़ – सारंगढ़ बिलाईगढ़ जिले से हैरान और डरा देने वाली खबर निकल कर सामने आ रही है जहां एक व्यक्ति की लाश जंगल में मिला है आपको बता दे छत्तीसगढ़ के सारंगढ़ बिलाईगढ़ जिले के बिलाईगढ़ थाना अंतर्गत सुतीउरकुली और रानीगढ़ के बीच जंगल में एक सड़ी – गली अवस्था पेड़ पर लटकी हुई एक लाश मिली है। लाश मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई वही बताया जा रहा है कि मृतक की पहचान सम्मे सिंह सिदार के रूप में हुआ है जिसकी उम्र लगभग 50 वर्ष बताया जा रहा है जो कि ग्राम गोंदली निवासी के रूप में हुई है । ग्रामीणों ने पेड़ में शव को लटका हुआ देखा इसके बाद बिलाईगढ़ पुलिस को इसकी सूचना दी मौके पर पहुंची बिलाईगढ़ पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पेड़ से नीचे उतरा और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आगे पुलिस जांच में जुट गई है ।

बिलाईगढ़ थाना प्रभारी ने शिवकुमार धारी ने जानकारी देते हुए बताया कि 27 अगस्त 2025 को मृतक के बेटे सुधाकर सिंह सिदार ने थाना आकर रिपोर्ट दर्ज कराया था कि उनके पिताजी सम्मे सिंह सिदार के द्वारा आपसी घरेलू बात को लेकर उनके ही परिवार के चर्चा जो की दोनो साथ से विकलांग है जय सिंह सिदार के साथ मारपीट किया है इसके बाद बिलाईगढ़ पुलिस ने मृतक के खिलाफ अपराध पंजीबद्ध किया था। इसकी जानकारी होने के बाद से ही आरोपी मौके से फरार चल रहा था। जिसकी लाश कुछ दिन बाद जंगल के पेड़ में लटका हुआ मिला है। लाश की स्थिति को देखकर ऐसा अंदाजा लगाया जा रहा की घटना करीब 8 दिन पुराना है प्रथम दृष्टि और जांच से आरोपी ने स्वयं फासी लगाकर आत्म हत्या करने का आदेश लगाया जा रहा है फिलहाल पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मृतक सम्मे सिंह सिदार के मौत का कारण का खुलासा होगा









More Stories
सारंगढ़ बिलाईगढ़ ज़िला में हो रहे अवैध फ्लाई-एस डंपिंग, माफिया के ऊपर कार्यवाही के लिए कलेक्टर को भीम आर्मी द्वारा ज्ञापन सौंपा गया
अगर आपकी भी समस्या का समाधान नहीं हुआ तो चिंता मत करिये,,, लग रहा जन समस्या निवारण शिविर || जाये जरूर
सारँगढ जनसमस्या निवारण शिविर का आयोजन 27 मार्च को, एसडीएम ने जारी किए निर्देश