सारँगढ़ – जनसुनवाई को निरस्त करने सारँगढ़ जनपद अध्यक्ष श्रीमती ममता राजीव ठाकुर ने कलेक्टर को ज्ञापन सौपा जिसमें सारंगढ़ के लात लालधुरवा, जोगनीपाली, कपिस्दा, सरसरा, एवं धौराभांठा के 500 एकड़ से अधिक जमीन पर लाईमस्टोन ओपन खदान नाला किनारे बसे ग्राम की अनुमती देने से क्षेत्र में आकोश व्याप्त है एवं खनन उत्पन्न होने वाले प्रदुषण को लेकर स्थानिय नगारिकों में चिन्ता व्यक्त की है एवं लगभग प्रतिदिन 1000 वाहनो से खनिज का परिवहन किया जावेगा जिससे क्षेत्र की व्यवस्था बद से बदतर हो जावेगा।

उक्त कार्यों में वर्तमान में उसी भुमि पर किसान कृषि कार्य कर अपना जीविका पार्जन करते हैं एवं अपने परिवार का पालन पोषण करते है यदि यह ओपन लाईन स्टोन का माईन्स खुल जाता है तो आस-पास के लगभग 3000 एकड़ कृषि भूमि प्रवाहित होगी एवं उनके कृषि कार्य प्रभावित होकर आस-पास के ग्रामीणों को स्वास्थ्यगत समस्यायों का सामना करना पड़ेगा प्रति घंटा 700 घन के क्रेशर के कारण से चुना पत्थर के क्रशिंग से बारिक महीन पाऊडर डस्ट आस-पास के 5 कि.मी. रेंज प्रभावित करेगी जिससे आस-पास के ग्रामों के कृषि कार्य फसल उत्पादन सीधे प्रभावित होगी।
एवं खनन कार्य पुरी तरह मनीशीकृत होने से ओपन कास्ट खनन विधि से होने एवं ड्रिलींग, विस्फोट, लोडिग परिवहन वोभरलोडिंग और क्रशींग के कारण क्षेत्र का पर्यावरण स्वच्छता एवं खेती किसानी बर्बाद हो जावेगी तथा चारो तरफ घुल घुल सरित होगा।
जनपद अध्यक्ष श्रीमती ममता ठाकुर ने जनहित एवं पर्यावरण की सुरक्षा हेतु उपरोक्त सुनवाई पर रोक लगाने की मांग की

More Stories
छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड रायगढ़ ने किया डॉ.मनीषा त्रिपाठी को सम्मानित
कमजोर प्रगति वाले जिलों की विशेष समीक्षा, मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने ली वर्चुअल बैठक
डौंडी में अवैध शराब के खिलाफ जनआक्रोश, जनप्रतिनिधियों व महिलाओं ने थाना प्रभारी को सौंपा ज्ञापन