शुभारम्भ पर शिक्षक विजय पंडा ने छात्राओं को शैक्षणिक सामग्री प्रदान किया
घरघोड़ा : शासन के निर्देशानुसार देश व्यापी साक्षरता पखवाड़ा का शुभारम्भ शास. कन्या पूर्व माध्यमिक शाला घरघोड़ा मे नन्हें छात्राओं के हाथों दीप प्रज्ज्वलन कर किया गया |इस शिक्षकों के द्वारा राष्ट्रीय एवं सामाजिक परिस्थिति मे शिक्षा के महत्व को समझाते हुए छात्राओं को अपने परिवार सहित शिक्षा की मुख्यधारा से जुड़े रहने की बात कही |साक्षरता पखवाड़े के दौरान विविध दीवसों मे आयोजित कार्यक्रम की जानकारी अखिलेश मिश्रा एवं प्रभारी ज्योति मैडम ने दी एवं छात्राओं से उत्साह पूर्वक कार्यक्रम मे भाग लेने की बात कही |निवेदिता सिंह ठाकुर एवं शिक्षक विजय पंडा ने साक्षरता के प्रकाश को अपने अपने माध्यम से जन जन तक पहुँचाने हेतु छात्राओं को मार्गदर्शन प्रदान किया |विद्यालय स्तर पर आयोजित देशव्यापी साक्षरता पखवाड़ा के सफल बनाने हेतु मुहिम “मासिक वेतन के एक प्रतिशत अभियान” के शिक्षक विजय पंडा ने नन्हें छात्राओं के हाथों पहाड़ा पुस्तिका, कलम एवं अभ्यास पुस्तिका प्रदान करते हुए जीवन मे शिक्षा को महत्व देने की बात बात कहते हुए नवीनतम प्रयास किया |प्रत्येक वर्ष की तरह इस वर्ष भी विद्यालय साक्षरता पखवाड़े को उत्साह पूर्वक मनाने एवं कार्यक्रम को सफल वनाने का निर्णय लिया |

More Stories
ब्रेकिंग न्यूज,,, फिर सडक हादसा घाटी में यात्री बस पलटी,,, देखे वीडियो
प्राथमिक स्वास्थय केंद्र गोड़म के अंतर्गत हायर सेकेंडरी स्कूल गुड़ेली में 41वां राष्ट्रीय नेत्रदान पखवाड़ा कार्यक्रम मनाया गया
प्राथमिक स्वास्थय केंद्र गोड़म के अंतर्गत हायर सेकेंडरी स्कूल गुड़ेली में 41वां राष्ट्रीय नेत्रदान पखवाड़ा कार्यक्रम मनाया गया