February 5, 2026

संकल्प पर्यावरण संरक्षण समिति ने जनसुनवाई को निरस्त करने कलेक्टर को ज्ञापन सौपा

खबर शेयर करें

सारँगढ़ – सारँगढ़ बिलाईगढ़ जिले में ओपन खदान के जनसुनवाई को निरस्त करने प्रभावित ग्रामीणों सहित जनप्रतिनिधियों ने मोर्चा खोल दिया है लगातार ग्रीन सनस्टेबल मैनुफैक्चरिंग लिमिटेड कम्पनी खदान खुलने को लेकर आपत्ति कर रहे है जनसुनवाई से पहले भारी विरोध और आपत्ति किया जा रहा है संकल्प पर्यावरण संरक्षण समिति जिलाध्यक्ष राजीव सिंह ठाकुर ने लिखित कलेक्टर साहब को जनसुनवाई को निरस्त करने पत्र सौपा और कहा अगर खदान खुलती है तो आने वाले समय मे प्रभावित गांवों को कई प्रकार का गहरा संकट उत्पन्न होगा जनहित एवं पर्यावरण और लोगो की सुरक्षा को दृष्टि गत रखते हुए जन सुनवाई कोतत्काल रोक लगाने की मांग की

ज्ञापन में उल्लेखनीय
सारंगढ़ के लात लालधुरवा, जोगनीपाली, कपिस्दा, सरसरा, एवं धौराभांठा के 500 एकड़ से अधिक जमीन पर लाईमस्टोन ओपन खदान नाला किनारे बसे ग्राम की अनुमती देने से क्षेत्र में आकोश व्याप्त है एवं खनन उत्पन्न होने वाले प्रदुषण को लेकर स्थानिय नगारिकों में चिन्ता व्यक्त की है एवं लगभग प्रतिदिन 1000 वाहनो से खनिज का परिवहन किया जावेगा जिससे क्षेत्र की व्यवस्था बद से बदतर हो जावेगा।

उक्त कार्यों में वर्तमान में उसी भुमि पर किसान कृषि कार्य कर अपना जीविका पार्जन करते हैं एवं अपने परिवार का पालन पोषण करते है यदि यह ओपन लाईन स्टोन का माईन्स खुल जाता है तो आस-पास के लगभग 3000 एकड़ कृषि भूमि प्रवाहित होगी एवं उनके कृषि कार्य प्रभावित होकर आस-पास के ग्रामीणों को स्वास्थ्यगत समस्यायों का सामना करना पड़ेगा प्रति घंटा 700 घन के क्रेशर के कारण से चुना पत्थर के क्रशिंग से बारिक महीन पाऊडर डस्ट आस-पास के 5 कि.मी. रेंज प्रभावित करेगी जिससे आस-पास के ग्रामों के कृषि कार्य फसल उत्पादन सीधे प्रभावित होगी।

एवं खनन कार्य पुरी तरह मनीशीकृत होने से ओपन कास्ट खनन विधि से होने एवं ड्रिलींग, विस्फोट, लोडिग परिवहन वोभरलोडिंग और क्रशींग के कारण क्षेत्र का पर्यावरण स्वच्छता एवं खेती किसानी बर्बाद हो जावेगी तथा चारो तरफ घुल घुल सरित होगा।