सारंगढ़ – पानी में डूबकर हर साल कई व्यक्ति की मौत होती है जिसका अकड़ा लगातार बढ़ता जा रहा है चाहे वह तालाब में नहाने के दौरान या नदी डेम में नहाने या मछली पकड़ने के दौरान ऐसे कई घटनाएं घट रही हैं फिर एक दुखद खबर निकल कर सामने आ रही है जहां छत्तीसगढ़ के सारंगढ़ बिलाईगढ़ जिले के बिलाईगढ़ थाना क्षेत्र के अन्तर्गत आने वाला अमलडीहा महानदी में एक व्यक्ति की लाश तैरते हुए मंगलवार को सुबह 8:00 मिली जैसे ही ग्रामीणों ने लाश को देखा क्षेत्र मे हड़कम मच गया वही ग्रामीणों के माध्यम से बिलाईगढ़ पुलिस को इसकी सूचना ग्रामीणों ने दी जिसके बाद बिलाईगढ़ पुलिस मौके पर पहुंची और पूरे मामले की जांच में जुट गई है ।
वही आगे जानकारी में आपको बता दे बिलाईगढ़ थाना प्रभारी शिवकुमार धारी ने बताया कि मृतक की पहचान ग्राम सिंघुल निवासी भरत लाल केवट पिता राजाराम केवट उम्र 47 वर्ष के रूप में हुआ है। मृतक मछली पकड़ने का कार्य करता था । प्राथमिक जांच में पता चला है की रोजाना मछली पकड़ने जाता था आज भी मछली पकड़ने के लिए अपने घर से मड़कड़ी की ओर निकला था इसी दौरान अमलडीहा के चौताल घाट में मछली पकड़ने के दौरान नदी के 40 फीट गड्ढे में पैर फिसलने से गिर गया है जिससे वह तैर नहीं पाया और डूबने से उसकी मौत हो गई फिलहाल मृतक के शव को पंचनामा कार्यवाही कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और परिजनों को भी इसकी सूचना दे दी गई है और आगे की जांच कार्यवाही की जा रही है । फिलहाल लगातार ऐसे मामलों पर खबर निरीक्षण चैनल आप सबसे अपील करता है कि जिवन अनमोल है जहां कार्यों से ज्यादा सावधानी को महत्व देने की जरूरत है छोटी सी एक गलती जीवन डोरी तोड़ देती है और भरा पूरा परिवार बिखर जाता है अधुरा रह जाता है सावधानी बरते और सुरक्षित रहे









More Stories
सारंगढ़ बिलाईगढ़ ज़िला में हो रहे अवैध फ्लाई-एस डंपिंग, माफिया के ऊपर कार्यवाही के लिए कलेक्टर को भीम आर्मी द्वारा ज्ञापन सौंपा गया
अगर आपकी भी समस्या का समाधान नहीं हुआ तो चिंता मत करिये,,, लग रहा जन समस्या निवारण शिविर || जाये जरूर
सारँगढ जनसमस्या निवारण शिविर का आयोजन 27 मार्च को, एसडीएम ने जारी किए निर्देश