February 5, 2026

ब्रेकिंग न्यूज दो शिक्षकों पर गिरी प्रशासनिक गाज,,एक साल के वेतन वृद्धि रोकने की अनुशंसा

खबर शेयर करें

सारंगढ़ बिलाईगढ़ – विगत कुछ दिनों पीछे सारंगढ़ बिलाईगढ़ जिले के शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सलौनीकला एक बार फिर सुर्खियों में था जहाँ प्रभारी प्राचार्य कुमार चौहान का बड़ा और गंभीर लापरवाही सामने आया है। सलौनीकला में पढ़ने वाली बच्चियों को शासन की योजना के तहत साईकिल मिलना था। लिहाजा बुधवार को स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम प्रेमभुवन प्रताप सिंह शासकीय विद्यालय में, सम्बन्धित विद्यालय के प्राचार्य व प्रतिनिधियों को साइकिल वितरण किया गया। जहां सलौनीकला में पढ़ने वाले बच्चों को ट्रैक्टर से भेजकर साईकिल ढुलवाया गया। हद तो तब हुआ जब बच्चे ही साईकिल से लदे ट्रैक्टर को खुद चलाते विद्यालय ले गया। था इस मामले में खबर प्रकशित होने के बाद शिक्षा विभाग ने पूरे मामले की जांच कर रही थी जिसमें अब दो शिक्षकों पर प्रशासनिक कार्यवाही किया गया है जिसमें योगेश्वर प्रसाद साहू व्याख्याता एल बी जिनको सायकल लाने के लिए प्रभारी बनाया गया था साथ ही संस्था के प्रभारी प्रिंसिपल कुमार चौहान पर जिला शिक्षा अधिकारी ने कार्यवाही करते हुए एक साल का वेतन वृद्धि रोकने की अनुशंसा किया गया है