सारंगढ़। प्रदेश के उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने सारंगढ़ नगर पालिका परिषद के सर्वांगीण विकास हेतु भाजपा नेताओ, भाजपा पार्षदों के माँग पर कुल दस निर्माण कार्यों के लिए कुल 176.73 लाख रुपये की राशि स्वीकृत किया गया है, जिसमे सारंगढ़ के एसपी कार्यालय पहुँच मार्ग से लेकर पंडित लोचन प्रसाद पांडे कॉलेज में आहाता निर्माण कार्य सहित विविध कार्यों का स्वीकृति प्रदान किया गया है जिससे नगर के कई गली और नालियो का निर्माण किया जाएगा।
उक्त कार्य स्वीकृत किए जाने पर भाजपा नेता व प्रदेश मंत्री अजा मोर्चा हरिनाथ खूंटे ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, उपमुख्यमंत्री अरुण साव, प्रभारी मंत्री टंकराम वर्मा, सांसद राधेश्याम राठिया, जिला अध्यक्ष भाजपा ज्योतिलाल पटेल, जिला पंचायत अध्यक्ष, जिला महामंत्री रिंकू तिवारी, जिला प्रवक्ता भुवन लाल मिश्रा, वरिष्ठ नेता दुर्गा प्रताप सिंह ठाकुर, जगन्नाथ केसरवानी, प्रदेश उपाध्यक्ष किसान मोर्चा कुलकित चन्द्रा, जिला उपाध्यक्ष मनोज जायसवाल, जिला मंत्री निखिल केसरवानी,जिला मंत्री श्रीमती चन्द्रिका सिंह ठाकुर, पार्षद सत्येंद्र बारगाह, पार्षद मयूरेश केसरवानी, मंडल अध्यक्ष जय प्रकाश बानी, जिला अध्यक्ष अल्पसंख्यक मोर्चा सोनू छाबड़ा, मनोज मिश्रा, महामंत्री राजा गुप्ता, रमेश तिवारी, युवा मोर्चा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य नयन बेहार, जिला उपाध्यक्ष विन्शु शर्मा का आभार व्यक्त किया है।








More Stories
अगर आपकी भी समस्या का समाधान नहीं हुआ तो चिंता मत करिये,,, लग रहा जन समस्या निवारण शिविर || जाये जरूर
सारँगढ जनसमस्या निवारण शिविर का आयोजन 27 मार्च को, एसडीएम ने जारी किए निर्देश
वन अधिकार समिति में सदस्य बनीं सुश्री नीलिमा श्याम से आदिवासी क्षेत्र के विकास को नई उम्मीद