बालोद –
बालोद जिले में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी व्यवस्था को पारदर्शी और सुचारू बनाए रखने के लिए जिला प्रशासन द्वारा लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में धान की अवैध खरीदी-बिक्री पर प्रभावी रोकथाम सुनिश्चित करने हेतु प्रशासनिक अमला सतत निगरानी एवं जांच कार्य में जुटा हुआ है।

जांच के दौरान यह पाया गया कि गोविंद राईस मिल द्वारा वर्ष 2025-26 के लिए कस्टम मीलिंग हेतु आवश्यक ऑनलाइन पंजीयन नहीं कराया गया था, जो नियमों का स्पष्ट उल्लंघन है। इस गंभीर अनियमितता को देखते हुए एसडीएम बालोद श्री नूतन कंवर द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए गोविंद राईस मिल को सील करने की कार्रवाई की गई।
प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि धान खरीदी से जुड़े नियमों का उल्लंघन किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। समर्थन मूल्य पर धान खरीदी व्यवस्था में पारदर्शिता बनाए रखने तथा किसानों के हितों की रक्षा के लिए आगे भी इस प्रकार की सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

जिला प्रशासन ने सभी राईस मिल संचालकों को निर्देशित किया है कि वे निर्धारित प्रक्रिया एवं नियमों का अनिवार्य रूप से पालन करें, अन्यथा उनके विरुद्ध कड़ी वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।







Cannot collect videos from this channel. Please make sure this is a valid channel ID.
Error: No videos found.
Make sure this is a valid channel ID and that the channel has videos available on youtube.com.

More Stories
छत्तीसगढ़ मे 43 आईएएस अधिकारियो का ट्रांसफर,,,, सारंगढ़ कलेक्टर बदले गए || देखे पूरी सूची
बंगाल, असम और पुडुचेरी बीजेपी ने की बडी जीत हासिल, पवनी में कार्यकर्ताओं ने मनाया जश्न
सारंगढ़ बिलाईगढ़ जिला भाजपा की कामकाजी बैठक संपन्न