बालोद जिले में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी के कार्य को सुव्यवस्थित, पारदर्शी एवं समयबद्ध रूप से संपन्न कराने के उद्देश्य से कलेक्टर श्रीमती दिव्या उमेश मिश्रा ने आज तहसीलवार समीक्षा बैठक आयोजित की। बैठक में जिले में चल रहे धान खरीदी की विस्तृत समीक्षा करते हुए कलेक्टर ने खरीदी केंद्रों की प्रगति, रकबा समर्पण, पंजीकृत किसानों की स्थिति, उठाव एवं भुगतान की प्रक्रिया सहित अन्य महत्वपूर्ण बिंदुओं पर चर्चा की।
समीक्षा बैठक में एसडीएम, तहसीलदार, ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी (आरएईओ), राजस्व निरीक्षक (आरआई), पटवारी एवं समिति प्रबंधक उपस्थित रहे। कलेक्टर ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि किसानों को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो, इसका विशेष ध्यान रखा जाए तथा धान खरीदी से संबंधित समस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित किया जाए।

बैठक के दौरान रकबा समर्पण के कार्य में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले अधिकारी-कर्मचारियों को सम्मानित भी किया गया। कलेक्टर ने उनकी सराहना करते हुए कहा कि टीमवर्क और जिम्मेदारी के साथ किए गए कार्य से ही जिले में धान खरीदी का अभियान सफल हो पाया है।
कलेक्टर श्रीमती दिव्या उमेश मिश्रा ने सभी अधिकारियों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करते हुए शेष अवधि में भी धान खरीदी कार्य को सफलतापूर्वक पूर्ण करने के निर्देश दिए, ताकि किसानों को समय पर उचित मूल्य का लाभ मिल सके।

More Stories
शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय चांदमारी रायगढ़ में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया स्वतंत्रता दिवस,उमड़ा जनसैलाब
छत्तीसगढ़ पुलिस का ‘साइबर जागृति अभियान, सुनील शर्मा ने QR कोड और ‘सेल्फी फ्रेम’ से की शुरुआत
कन्या शाला घरघोड़ा ने निकाली तिरंगा यात्रा ; छात्राओं ने थामा तिरंगा दिया स्वच्छता का संदेश