बालोद-
ग्राम जमरूवा में छत्तीसगढ़ की पारंपरिक लोकपर्व छेर-छेरा के पुण्य अवसर पर विकास कार्यों को नई सौगात मिली। इस अवसर पर ग्राम में नव निर्मित आंगनबाड़ी केंद्र एवं शेड का विधिवत लोकार्पण किया गया। कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों एवं ग्रामीणों की उल्लेखनीय उपस्थिति रही।
लोकार्पण समारोह में जनपद पंचायत बालोद की सम्मानित अध्यक्ष श्रीमती सरस्वती टेमरिया, उपाध्यक्ष श्री दिनेश सिन्हा, भाजपा मंडल अध्यक्ष श्री धर्मेंद्र साहू, ग्राम सरपंच श्रीमती उर्वशी माहेश्वरी, आंगनबाड़ी सहायिका श्रीमती वीना साहू, हाई स्कूल समिति अध्यक्ष श्री खिलावन देवांगन सहित बड़ी संख्या में ग्रामवासी उपस्थित रहे।
इस अवसर पर अतिथियों ने कहा कि आंगनबाड़ी केंद्र बच्चों के पोषण, स्वास्थ्य और प्रारंभिक शिक्षा की मजबूत नींव है। वहीं शेड निर्माण से ग्रामीण गतिविधियों और सामुदायिक आयोजनों को सुगमता मिलेगी। जनप्रतिनिधियों ने शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुँचाने की प्रतिबद्धता दोहराई। ग्रामीणों ने विकास कार्यों के लिए जनप्रतिनिधियों के प्रति आभार व्यक्त किया।

More Stories
शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय चांदमारी रायगढ़ में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया स्वतंत्रता दिवस,उमड़ा जनसैलाब
छत्तीसगढ़ पुलिस का ‘साइबर जागृति अभियान, सुनील शर्मा ने QR कोड और ‘सेल्फी फ्रेम’ से की शुरुआत
कन्या शाला घरघोड़ा ने निकाली तिरंगा यात्रा ; छात्राओं ने थामा तिरंगा दिया स्वच्छता का संदेश