सारंगढ़ – प्रदेश मे भाजपा की सरकार बने दो साल पूरे हो चुके है लेकिन अभी तक सरकार के द्वारा पी.एस.सी की तैयारी कर रहे अभ्यर्थीयों के लिए पी.एस.सी कैलेंडर जारी नहीं किया गया है जिससे अभ्यर्थीयों तथा तैयारी कर रहे बच्चों मे काफी असमंजस की स्थिति उत्पन्न हो गई है जिसको ध्यान मे रखते हुए एन.एस.यू.आई विधानसभा अध्यक्ष अंकित पटेल के नेतृत्व मे एन.एस.यू.आई द्वारा कनकबीरा मे मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी का पुतला दहन कर विरोध प्रदर्शन किया गया एवं पी.एस.सी. कैलेंडर जारी करने की मांग की गई।

एन.एस.यू.आई विधानसभा अध्यक्ष अंकित पटेल ने बताया की वित्त मंत्री ओ.पी.चौधरी के द्वारा चुनाव से पूर्व बयान दिया गया था की दो साल के भीतर कैलेंडर बनाकर पारदर्शिता के साथ 1 लाख युवाओं को रोजगार देंगे तथा तुंहर सरकार तुंहर द्वार योजना के तहत डेढ़ लाख युवाओं को सरकारी कार्यों मे लगाकर प्रति माह 10 हजार रुपये देने की बात कहीं गई थी लेकिन भाजपा सरकार बनने के दो साल बाद भी आज तक पी.एस.सी कैलेंडर जारी किया नहीं गया है जिसके विरोध मे हमने मुख्यमंत्री और वित्तमंत्री का पुतला फूंककर सांकेतिक प्रदर्शन किया है अगर आने वाले समय मे जल्द से जल्द पी.एस.सी. कैलेंडर जारी न हुई तो हम वृहद रूप मे आंदोलन के लिए बाध्य होंगे।

उक्त विरोध प्रदर्शन मे पूर्व जिला कांग्रेस अध्यक्ष अरुण मालाकार, युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष शुभम बाजपेयी,जनपद सभापति एवं युवा कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष विजय विक्की पटेल, युवा कांग्रेस विधानसभा उपाध्यक्ष मयंक पटेल,एन.एस.यू.आई जिला उपाध्यक्ष सुनील पटेल,जिला उपाध्यक्ष विशाल आनंद,महासचिव राहुल मैत्री,एन.एस.यू.आई विधानसभा उपाध्यक्ष मनीष पटेल, अनिल पटेल, दिनेश निराला, एन.एस.यू.आई विधानसभा महासचिव विशाल(रिंकू) पटेल,दुर्गेश पटेल, विकाश पटेल, अभिषेक यादव,भागीरथी यादव, जयंत पटेल,शक्राजीत बरीहा, चिंटू महंत, विक्कु बरीहा,सोनू पटेल,रोशन पटेल,सुजल पटेल,सुरेंद्र बरिहा एवं अन्य एन.एस.यू.आई, युवा कांग्रेस के पदाधिकारी एवं सदस्यगण उपस्थित रहे।

Cannot collect videos from this channel. Please make sure this is a valid channel ID.
Error: No videos found.
Make sure this is a valid channel ID and that the channel has videos available on youtube.com.

More Stories
शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय चांदमारी रायगढ़ में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया स्वतंत्रता दिवस,उमड़ा जनसैलाब
छत्तीसगढ़ पुलिस का ‘साइबर जागृति अभियान, सुनील शर्मा ने QR कोड और ‘सेल्फी फ्रेम’ से की शुरुआत
कन्या शाला घरघोड़ा ने निकाली तिरंगा यात्रा ; छात्राओं ने थामा तिरंगा दिया स्वच्छता का संदेश