बालोद।
छत्तीसगढ़ दिव्यांगजन वित्त एवं विकास निगम के अध्यक्ष श्री लोकेश कावड़िया ने आज बालोद प्रवास के दौरान छत्तीसगढ़ दिव्यांगजन वित्त एवं विकास निगम की ओर से स्वरोजगार के लिए वितरित किए गए ऋण को ब्याज सहित पूर्ण रूप से जमा करने वाले दिव्यांगजनों से आत्मीय मुलाकात की।
इस अवसर पर अध्यक्ष श्री कावड़िया ने समय पर ऋण अदायगी कर आत्मनिर्भरता की मिसाल पेश करने वाले दिव्यांगजनों को शाल एवं श्रीफल भेंट कर सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि दिव्यांगजन अपनी मेहनत, लगन और आत्मविश्वास से किसी भी चुनौती को पार कर सकते हैं और शासन की योजनाएं उन्हें सशक्त बनाने का माध्यम हैं।
उन्होंने अन्य दिव्यांगजनों से भी शासन की स्वरोजगार योजनाओं का लाभ लेकर आर्थिक रूप से स्वावलंबी बनने की अपील की। कार्यक्रम के दौरान संबंधित विभागीय अधिकारी, कर्मचारी एवं दिव्यांगजन उपस्थित रहे।







Cannot collect videos from this channel. Please make sure this is a valid channel ID.
Error: No videos found.
Make sure this is a valid channel ID and that the channel has videos available on youtube.com.

More Stories
छत्तीसगढ़ मे 43 आईएएस अधिकारियो का ट्रांसफर,,,, सारंगढ़ कलेक्टर बदले गए || देखे पूरी सूची
बंगाल, असम और पुडुचेरी बीजेपी ने की बडी जीत हासिल, पवनी में कार्यकर्ताओं ने मनाया जश्न
सारंगढ़ बिलाईगढ़ जिला भाजपा की कामकाजी बैठक संपन्न