घरघोड़ा : छत्तीसगढ़ शासन द्वारा स्कूली शिक्षा अन्तर्गत विद्यालयों मे अध्ययनरत विद्यार्थियों को शासन के हितकारी योजनाओं का लाभ मिले एवं आगामी बोर्ड एवं स्थानीय परीक्षाओं मे उनका प्रदर्शन बेहतरीन रहे इसके लिए सामूहिक प्रयास आवश्यक है |विकास खंड शिक्षा अधिकारी संतोष सिंह ठाकुर ने विकास खंड केअन्तर्गत कार्यरत प्राचार्य माध्यमिक शाला के प्रधान पाठक संकुल शैक्षणिक समन्वयकों के बैठक मे कहा की विद्यालयों में छात्रवृती का कार्य शत प्रतिशत हो ताकि छात्राओं को इसका लाभ मिल सके |ऐप के माध्यम से छात्राओं शिक्षकों की नियमित उपस्थिति, पाठ्यक्रम की मासिक पूर्णता, अपार आई डी. की पूर्णता,स्मार्ट क्लास एवं प्रयोशाला की सुव्यवस्थित रख रखाव एवं उसका नियमित छात्र हित मे उपयोग हो,खाता बंद की जानकारी, जेम्स पोर्टल के संबंध मे, किचन गार्डन की रख रखाव, परीक्षा मे चर्चा, नियमित रूप से गृह कार्य सहित सत्रह विन्दुओं सहित महत्वपूर्ण विन्दुओं पर चर्चा कर स्कूली स्तर पर क्रियान्वयन करने की बात कही |मध्यान्ह भोजन की गुणवत्ता, शाला परिसर सुन्दर आकर्षक रहे एवं संधारण पंजी का संधारण नियमित हो इस पर कार्य करने का अनुरोध संस्था प्रमुखों के माध्यम से समस्त शिक्षकों से किया ताकि शिक्षण सत्र उपलब्धिजनक रहे|विकास खंड स्रोत समन्वयक मनोज प्रधान ने बैठक के दौरान विन्दुवार जानकारी रखी एवं शिक्षकों पालकों समाज अन्य विभाग की समन्वयता से कार्यक्षेत्र मे नियमित अध्ययन अध्यापन करते हुए शिक्षण सत्र के दौरान शिक्षा का लाभ विद्यार्थियों तक पहुँचे इसके लिए शेष माह मे कार्ययोजना तैयार करते हुए सकारात्मक प्रयास करने की बात कही |







Cannot collect videos from this channel. Please make sure this is a valid channel ID.
Error: No videos found.
Make sure this is a valid channel ID and that the channel has videos available on youtube.com.

More Stories
छत्तीसगढ़ मे 43 आईएएस अधिकारियो का ट्रांसफर,,,, सारंगढ़ कलेक्टर बदले गए || देखे पूरी सूची
बंगाल, असम और पुडुचेरी बीजेपी ने की बडी जीत हासिल, पवनी में कार्यकर्ताओं ने मनाया जश्न
सारंगढ़ बिलाईगढ़ जिला भाजपा की कामकाजी बैठक संपन्न