कलेक्टर दिव्या उमेश मिश्रा ने डौंडी विकासखंड के धान खरीदी केंद्रों का किया आकस्मिक निरीक्षण
बालोद। कलेक्टर श्रीमती दिव्या उमेश मिश्रा ने जिले के डौंडी विकासखंड के वनांचल ग्राम घोटिया, पटेली, कुसुमागढ़ी एवं सुरडोंगर स्थित धान खरीदी केंद्रों का आकस्मिक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने मौके पर उपस्थित अधिकारी-कर्मचारियों एवं समिति प्रबंधकों को धान खरीदी कार्य को व्यवस्थित ढंग से संचालित करने तथा रकबा समर्पण कार्य को विशेष प्राथमिकता के साथ पूर्ण करने के निर्देश दिए।
कलेक्टर मिश्रा ने धान खरीदी कार्य में लगे अधिकारियों-कर्मचारियों को केवल साफ-सुथरे एवं गुणवत्तायुक्त धान की खरीदी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। साथ ही उन्होंने धान खरीदी केंद्रों में गणना योग्य स्टैक बनाए जाने के भी निर्देश दिए। इस अवसर पर संयुक्त कलेक्टर मधुधर्ष, उप पंजीयक सहकारी संस्थाएं आरपी राठिया, जिला खाद्य अधिकारी तुलसी ठाकुर सहित अन्य अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।
निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने दस्तावेजों का अवलोकन कर खरीदी केंद्रों के अंतर्गत शामिल गांवों की औसत पैदावार, मौजूदा खरीफ विपणन वर्ष में धान खरीदी का कुल लक्ष्य, अब तक खरीदी गई धान की मात्रा तथा रकबा सत्यापन संबंधी जानकारी ली। उन्होंने किसानों द्वारा बिक्री हेतु लाए गए धान का निरीक्षण किया तथा नमी मापक यंत्र से धान की नमी की भी जांच कराई।
इस मौके पर कलेक्टर मिश्रा ने किसानों से खरीदे गए धान का तौल कराकर प्रत्येक बोरे में निर्धारित मात्रा की जांच की। उन्होंने किसानों से बातचीत कर धान खरीदी केंद्रों की व्यवस्थाओं के संबंध में फीडबैक लिया तथा किसानों को केवल साफ-सुथरा एवं गुणवत्तायुक्त धान ही बिक्री हेतु लाने की समझाइश दी।
कलेक्टर ने उपस्थित अधिकारियों-कर्मचारियों को निर्देशित किया कि धान खरीदी की निर्धारित तिथि 31 जनवरी तक शत-प्रतिशत कृषकों के वास्तविक रकबे के आधार पर वास्तविक धान की समुचित खरीदी सुनिश्चित की जाए। साथ ही उन्होंने किसी भी स्थिति में कोचियों एवं व्यापारियों से अवैध धान खरीदी नहीं करने के सख्त निर्देश भी दिए।
Cannot collect videos from this channel. Please make sure this is a valid channel ID.
Error: No videos found.
Make sure this is a valid channel ID and that the channel has videos available on youtube.com.

More Stories
शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय चांदमारी रायगढ़ में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया स्वतंत्रता दिवस,उमड़ा जनसैलाब
छत्तीसगढ़ पुलिस का ‘साइबर जागृति अभियान, सुनील शर्मा ने QR कोड और ‘सेल्फी फ्रेम’ से की शुरुआत
कन्या शाला घरघोड़ा ने निकाली तिरंगा यात्रा ; छात्राओं ने थामा तिरंगा दिया स्वच्छता का संदेश