डौंडीलोहारा (बालोद)। ब्लॉक सेन समाज डौंडीलोहारा के सेन सामाजिक भवन में आज इकाई केंद्रों के नव-निर्वाचित पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण समारोह भव्य, अनुशासित एवं उत्साहपूर्ण वातावरण में सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता ब्लॉक अध्यक्ष श्री बिशेसर भारद्वाज ने की, जबकि मुख्य अतिथि के रूप में बालोद जिला सेन समाज के अध्यक्ष श्री संतोष कौशिक उपस्थित रहे।
समारोह को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि “सेन समाज का मूल आधार एकता, शिक्षा और सेवा है। संगठित प्रयासों से समाज का प्रत्येक वर्ग प्रगति के पथ पर आगे बढ़ेगा।”
इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष लोकेश कौशिक, जिला सचिव रामकुमार श्रीवास, सहसचिव धनीराम कौशिक, जिला महासचिव लोचन सेन, संगठन मंत्री संतोष श्रीवास, जिला मीडिया प्रभारी उमेश कुमार सेन सहित अनेक जिला एवं ब्लॉक स्तरीय पदाधिकारी उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में ब्लॉक एवं विभिन्न इकाई केंद्रों के पदाधिकारियों ने शपथ ग्रहण की। साथ ही महिला प्रकोष्ठ का गठन भी किया गया, जिसमें गंगा बाई सेन को ब्लॉक अध्यक्ष तथा रितेश बाई शांडिल्य को सचिव बनाया गया। महिला प्रकोष्ठ की सक्रिय सदस्यों ने समाज में शिक्षा, सेवा और संगठनात्मक मजबूती पर जोर दिया।
कार्यक्रम का सफल संचालन ब्लॉक सचिव घनश्याम सेन ने किया। समापन अवसर पर जिला मीडिया प्रभारी श्री उमेश कुमार सेन ने सभी नव-शपथित पदाधिकारियों, महिला प्रकोष्ठ सदस्यों एवं उपस्थित जनों को बधाई देते हुए कहा कि “यह आयोजन सेन समाज की एकता, सेवा और समर्पण की मिसाल है।”
समारोह का समापन राष्ट्रगान एवं “जय सेन समाज” के जयघोष के साथ हुआ।
🌿 जय सेन समाज — एकता ही हमारी पहचान 🌿
✍️ रिपोर्ट: उमेश कुमार सेन
मीडिया प्रभारी, बालोद जिला सेन समाज








More Stories
छत्तीसगढ़ मे 43 आईएएस अधिकारियो का ट्रांसफर,,,, सारंगढ़ कलेक्टर बदले गए || देखे पूरी सूची
बंगाल, असम और पुडुचेरी बीजेपी ने की बडी जीत हासिल, पवनी में कार्यकर्ताओं ने मनाया जश्न
सारंगढ़ बिलाईगढ़ जिला भाजपा की कामकाजी बैठक संपन्न