May 18, 2026

सुरोतीलाल लकड़ा ने मकर सक्रांति के पावन पर्व पर क्षेत्रवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी

खबर शेयर करें

सरायपाली : खबर निरीक्षण

सरायपाली विधानसभा के भाजपा मंडल केदुवां के मंडल महामंत्री सुरोतीलाल लकड़ा ने अपने शुभकामना संदेश में कहा है कि मकर सक्रांति शीत ऋतु के जाने और बसंत ऋतु के आगमन का प्रतीक है जो नए जीवन और नई ऊर्जा का संचार करता है।
इस दिन भगवान सूर्यदेव की उपासना,स्नान और दान-पुण्य का विशेष महत्व है जो हमें सकारात्मक ऊर्जा और आत्मविश्वास से भर देता है।
महामंत्री लकड़ा ने आगे कहा कि मकर सक्रांति को अलग-अलग राज्यों में लोहड़ी,पोंगल,संकरात, खिचड़ी के नाम से भी मनाया जाता है जो हमारी सांस्कृतिक विविधता और एकता का प्रतीक है।
उन्होंने क्षेत्रवासियों के लिए सुख, समृद्धि,अमन,चैन,वैभव,ऐश्वर्य, उन्नति,प्रगति,आदर्श,प्रसिद्धि,दीर्घायु की कामना की है और आशा व्यक्त की है कि यह पर्व सभी के जीवन में खुशियां और समृद्धि लाएगा!