बालोद/ डौंडीलोहारा
महाशिवरात्रि के शुभ अवसर पर ग्राम भीमपुरी में भव्य रिकॉडिंग डांस प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। यह प्रतियोगिता गोड़वाना युवा समिति भीमपुरी के तत्वावधान में दिनांक 15 फरवरी 2026, रविवार को आयोजित होगी। आयोजन को लेकर क्षेत्र में उत्साह का माहौल है।
प्रतियोगिता में सामूहिक, युगल एवं एकल तीनों श्रेणियों में प्रतिभागी भाग ले सकेंगे। आयोजकों के अनुसार प्रतियोगिता का उद्देश्य ग्रामीण प्रतिभाओं को मंच प्रदान करना और सांस्कृतिक गतिविधियों को बढ़ावा देना है।
प्रतियोगिता में विजेताओं के लिए आकर्षक पुरस्कार रखे गए हैं। सामूहिक नृत्य में प्रथम पुरस्कार 3000 रुपये, युगल नृत्य में 2000 रुपये तथा एकल नृत्य में 1000 रुपये निर्धारित किए गए हैं। इसके अलावा द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों को भी नगद पुरस्कार प्रदान किए जाएंगे।
आयोजक समिति ने बताया कि प्रतियोगिता में भाग लेने के इच्छुक प्रतिभागी फोन-पे अथवा पेटीएम के माध्यम से प्रवेश शुल्क जमा कर पंजीयन करा सकते हैं। कार्यक्रम में ध्वनि एवं लाइट की व्यवस्था DJ.G.L.S अर्जुनी द्वारा की जाएगी, वहीं मंच संचालन की जिम्मेदारी भोला राम सिदावे एवं दीपक पोटाई को सौंपी गई है।
गोड़वाना युवा समिति एवं समस्त ग्रामवासी भीमपुरी ने क्षेत्र के सभी प्रतिभागियों और दर्शकों से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की है।

More Stories
विद्यालय चांदमारी ने किया प्राचार्य दीप्ति अग्रवाल का सम्मान
पं. दीनदयाल उपाध्याय पुण्यतिथि पर भाजपा ने मनाया समर्पण दिवस संगोष्ठी आयोजित कर व्यक्तित्व एवं कृतित्व को किया नमन
मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना: बालोद में 163 जोड़ों का सामूहिक विवाह, प्रदेशभर में 6,414 नवदंपतियों ने थामा दामन