सारंगढ़ छत्तीसगढ़ – छत्तीसगढ़ शासन ने खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग में प्रशासनिक कसावट लाने के उद्देश्य से राज्य के कई जिलों में पदस्थ खाद्य अधिकारियों के तबादले के आदेश जारी किए हैं। इस तबादला सूची में मैदानी जिलों से लेकर संभागीय स्तर तक के अधिकारी शामिल हैं।

जारी आदेश के अनुसार लंबे समय से एक ही जिले में पदस्थ कुछ खाद्य अधिकारियों को अन्य जिलों में स्थानांतरित किया गया है, जबकि कुछ अधिकारियों को नई जिम्मेदारियाँ सौंपी गई हैं। विभाग का कहना है कि यह तबादले प्रशासनिक आवश्यकता और कार्यकुशलता को ध्यान में रखते हुए किए गए हैं।
तबादले के बाद संबंधित अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से नवीन पदस्थापना स्थल पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं।

More Stories
सेवा संकल्प अभियान में जिला अस्पताल ने दिया स्वच्छता और स्वस्थ वातावरण का संदेश
अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस पर आशा निकेतन में वृद्धजनों का हुआ सम्मान
जनपद अध्यक्ष ममता राजीव सिंह समेत अतिथियों ने लिया बुजुर्गों का आशीर्वाद, स्वास्थ्य शिविर में हुआ निःशुल्क परीक्षण