बालोद, 14 फरवरी। प्राथमिक शाला गंजपारा, बालोद में भारतीय संस्कृति और पारिवारिक मूल्यों को सशक्त बनाने के उद्देश्य से मातृ-पितृ पूजन दिवस का आयोजन श्रद्धा, उत्साह और गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ। कार्यक्रम ने विद्यार्थियों, अभिभावकों और उपस्थित जनों को भावुक कर दिया।
कार्यक्रम में नगर पालिका उपाध्यक्ष श्री कमलेश सोनी, पार्षद गिजेश गुप्ता (शिकारीपारा), प्रधान पाठक श्रीमती भगवती सिन्हा, सीएसी श्री राकेश कुमार भेड़िया, शाला प्रबंधन समिति की अध्यक्ष श्रीमती किरण कौशिक, उपाध्यक्ष राज बाई तथा सदस्यगण कांति बाई, निर्मला, नेमा, भावना, सुषमा, शेखर साहू एवं डिलेश्वर सेन विशेष रूप से उपस्थित रहे।

इस अवसर पर छात्रावास अधीक्षक परमेश्वर साहू द्वारा मातृ-पितृ पूजन दिवस के उपलक्ष्य में नेह-भोज का आयोजन किया गया तथा बालिकाओं को स्लैक्स वितरित किए गए। विद्यार्थियों ने अपने माता-पिता के प्रति आदर प्रकट करते हुए पूजन-अर्चन किया, आरती उतारी और श्रीफल भेंट कर आशीर्वाद प्राप्त किया।
मातृ-पितृ पूजन दिवस का उद्देश्य
इस आयोजन का प्रमुख उद्देश्य बच्चों में संस्कार, अनुशासन और पारिवारिक सम्मान की भावना को जागृत करना, युवाओं को भारतीय संस्कृति से जोड़ना तथा यह संदेश देना है कि जीवन का सच्चा प्रेम, सम्मान और समर्पण माता-पिता के चरणों में निहित है।
कार्यक्रम का वातावरण पूर्णतः भावनात्मक और प्रेरणादायक रहा। बच्चों के चेहरों पर श्रद्धा और गर्व स्पष्ट झलक रहा था। अंत में विद्यालय परिवार एवं अतिथियों ने इस आयोजन को हर वर्ष और अधिक व्यापक रूप में मनाने का संकल्प लिया।

More Stories
शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय चांदमारी रायगढ़ में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया स्वतंत्रता दिवस,उमड़ा जनसैलाब
छत्तीसगढ़ पुलिस का ‘साइबर जागृति अभियान, सुनील शर्मा ने QR कोड और ‘सेल्फी फ्रेम’ से की शुरुआत
कन्या शाला घरघोड़ा ने निकाली तिरंगा यात्रा ; छात्राओं ने थामा तिरंगा दिया स्वच्छता का संदेश