बालोद। जिले में बीते 24 घंटों के भीतर दो अलग-अलग घटनाओं में कुल पांच लोगों की मौत से क्षेत्र में शोक और सनसनी का माहौल है। एक मामला हत्या और आत्महत्या से जुड़ा है, जबकि दूसरी घटना सड़क हादसे की है।
जानकारी के अनुसार, देवरी थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम फरदफोड में लखन लाल देवांगन उम्र 57 वर्ष ने गांव की आंगनबाड़ी कार्यकर्ता उगेश्वरी देवांगन की आंगनबाड़ी केंद्र में ही पहले चाकू से हमला किया जिसमें महिला की मौके पर ही मौत हो गई और खुद को वहीं फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया | बताया जा रहा है कि आरोपी कुछ माह पूर्व दुष्कर्म के आरोप में जेल गया था और हाल ही में जमानत पर रिहा हुआ था। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।
वहीं, दल्ली राजहरा थाना क्षेत्र में जमही टोल नाका के पास एक खड़े ट्रक से बाइक टकरा गई। हादसे में बाइक सवार एक ही गांव के तीन युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। सूचना मिलते ही संजीवनी 108 की टीम मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक तीनों की मौत हो चुकी थी। शवों को पोस्टमार्टम के लिए स्थानीय अस्पताल भेजा गया है।
दोनों घटनाओं के बाद क्षेत्र में गहरा दुख व्याप्त है, जबकि पुलिस प्रशासन सभी पहलुओं की जांच कर रहा है।

More Stories
अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस पर आशा निकेतन में वृद्धजनों का हुआ सम्मान
जनपद अध्यक्ष ममता राजीव सिंह समेत अतिथियों ने लिया बुजुर्गों का आशीर्वाद, स्वास्थ्य शिविर में हुआ निःशुल्क परीक्षण
आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के आंगन पहुंचा सेवा संकल्प, जनप्रतिनिधियों ने बढ़ाया उत्साह