रायपुर/बालोद। छत्तीसगढ़ सिंधी सेवा महापंचायत की महिला विंग की अध्यक्ष भावना कुकरेजा ने प्राची विक्रम लालवानी को महिला विंग के प्रदेश उपाध्यक्ष पद पर नियुक्त किए जाने की घोषणा की है।
बालोद शहर के भक्त माता कर्मा कन्या महाविद्यालय की जनभागीदारी अध्यक्ष, पूर्व शहर भाजपा मंडल की मंत्री एवं जूनियर डीपीएस की प्राचार्या प्राची विक्रम लालवानी की इस नियुक्ति पर सिंधी समाज तथा भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित की हैं।
बताया गया है कि प्राची विक्रम लालवानी प्रारंभ से ही समाज सेवा एवं भारतीय जनता पार्टी में सक्रिय भूमिका निभाती रही हैं। समाज के प्रति उनकी निष्ठा, परिश्रम एवं समर्पण को दृष्टिगत रखते हुए महापंचायत के संरक्षक चंद सुंदरानी की सहमति एवं अध्यक्ष अमर गिद्वानी की अनुशंसा पर, महासचिव जितेंद्र बड़वानी तथा महिला विंग की अध्यक्ष भावना कुकरेजा द्वारा उनके नाम की घोषणा की गई।
महापंचायत के प्रवक्ता दिनेश आठवानी ने उक्त जानकारी प्रदान की।

More Stories
शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय चांदमारी रायगढ़ में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया स्वतंत्रता दिवस,उमड़ा जनसैलाब
छत्तीसगढ़ पुलिस का ‘साइबर जागृति अभियान, सुनील शर्मा ने QR कोड और ‘सेल्फी फ्रेम’ से की शुरुआत
कन्या शाला घरघोड़ा ने निकाली तिरंगा यात्रा ; छात्राओं ने थामा तिरंगा दिया स्वच्छता का संदेश