सारंगढ़ – क्षेत्र के रेत घाटों में अवैध उत्खनन और परिवहन को लेकर कांग्रेस परिवार ने गंभीर आरोप लगाए हैं और अनुविभागीय अधिकारी राजस्व ( SDM ) के नाम तहसीलदार को ज्ञापन सौपा है और कहा गया है कि सारंगढ़ अंतर्गत विभिन्न रेत खदानों में लगातार अवैध उत्खनन किया जा रहा है तथा लापरवाहीपूर्वक डंपरों के माध्यम से रेत का परिवहन हो रहा है। आगे कहा कि कई वाहनों में नंबर प्लेट तक नहीं है, जिससे नियमों की खुलेआम अनदेखी हो रही है। साथ ही रेत घाटों पर अवैध वसूली किए जाने का भी आरोप लगाया गया है, जिससे शासन को आर्थिक क्षति पहुंच रही है।
कांग्रेस परिवार ने प्रशासन से मामले की निष्पक्ष जांच कर तत्काल उचित कार्रवाई करने की मांग की है। चेतावनी देते हुए कहा गया है कि यदि शीघ्र प्रभावी कदम नहीं उठाए गए तो कांग्रेस परिवार कार्यालय के समक्ष धरना देने के लिए बाध्य होगा, जिसकी जिम्मेदारी शासन-प्रशासन की होगी।
मामले को लेकर क्षेत्र में चर्चा का माहौल है। अब देखना होगा कि प्रशासन इस पर क्या कदम उठाता है। ज्ञापन देने पहुंचे जिला कांग्रेस अध्यक्ष ताराचंद देवांगन, प्रदेश कांग्रेस प्रतिनिधि सुरज तिवारी, ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष सतीश श्रीवास, शहर कांग्रेस अध्यक्ष रामनाथ सिदार, जिला पंचायत सदस्य बिनोद भारद्वाज,मण्डल अध्यक्ष राजू यादव, मण्डल अध्यक्ष अश्वनी चंद्रा उपस्थित रहे

More Stories
बालोद जिला सेन समाज का ऐतिहासिक निर्णय — सामाजिक मर्यादा, परंपरा और पर्यावरण संरक्षण पर जोर
भाजपा मंडल केदुवां के महामंत्री सुरोतीलाल लकड़ा ने बोर्ड परीक्षार्थियों को दी शुभकामनाएँ
बालोद पुलिस की बड़ी कामयाबी: 900 कट्टा धान से भरी ट्रक चोरी का खुलासा, चार आरोपी गिरफ्तार