सरायपाली : खबर निरीक्षण
10वीं एवं 12वीं बोर्ड परीक्षा में शामिल होने वाले सभी छात्र-छात्राओं को भाजपा मंडल केदुवां के महामंत्री सुरोतीलाल लकड़ा ने हार्दिक शुभकामनाएँ एवं उज्ज्वल भविष्य की मंगलकामनाएँ दी हैं।
लकड़ा ने अपने संदेश में कहा कि बोर्ड परीक्षा विद्यार्थियों के जीवन का एक महत्वपूर्ण पड़ाव है।
पूरे वर्ष की मेहनत,अनुशासन और लगन का यह परिणाम देने का समय है।
उन्होंने विद्यार्थियों से शांत मन से प्रश्नपत्र पढ़ने,समय का सही प्रबंधन करने तथा पूरे आत्मविश्वास के साथ उत्तर लिखने का आग्रह किया।
उन्होंने कहा कि परीक्षा केवल ज्ञान की नहीं,बल्कि धैर्य,आत्मविश्वास और सकारात्मक सोच की भी परीक्षा होती है।
घबराहट स्वाभाविक है,परंतु उसे अपने हौसले पर हावी न होने दें l
निरंतर परिश्रम अवश्य रंग लाता है और सफलता केवल अंकों से नहीं,बल्कि प्रयास और सीखने की भावना से मापी जाती है।
लकड़ा ने विद्यार्थियों से अपना सर्वश्रेष्ठ देने का आह्वान करते हुए कहा कि परिणाम चाहे जो हो,अनुभव और सीख जीवनभर साथ रहती है।
उन्होंने सभी परीक्षार्थियों के उज्ज्वल भविष्य एवं शानदार सफलता की कामना की l

More Stories
अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस पर आशा निकेतन में वृद्धजनों का हुआ सम्मान
जनपद अध्यक्ष ममता राजीव सिंह समेत अतिथियों ने लिया बुजुर्गों का आशीर्वाद, स्वास्थ्य शिविर में हुआ निःशुल्क परीक्षण
आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के आंगन पहुंचा सेवा संकल्प, जनप्रतिनिधियों ने बढ़ाया उत्साह