March 22, 2026

थाना प्रभारी शिशुपाल सिन्हा को सरपंचों ने दी जन्मदिन की बधाई, सौहार्दपूर्ण माहौल में हुआ सम्मान

खबर शेयर करें

बालोद।
कोतवाली बालोद के थाना प्रभारी शिशुपाल सिन्हा के जन्मदिन के अवसर पर क्षेत्र के विभिन्न ग्राम पंचायतों के सरपंचों ने उनसे मुलाकात कर उन्हें शुभकामनाएं दीं। इस दौरान सभी जनप्रतिनिधियों ने उनके अच्छे स्वास्थ्य और उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए सम्मानपूर्वक जन्मदिन की बधाई दी।

बधाई देने पहुंचे सरपंचों में तरौद के धर्मेन्द्र कुमार रामटेके, बघमरा के रामेश्वर साहू, लिमोरा के जालम पटौदी, देवारभाट की लता कोर्राम, भोईनपार की श्याम बाई, तथा हीरापुर की दानेश्वरी शामिल रहीं।

इस अवसर पर सरपंचों ने कहा कि थाना प्रभारी शिशुपाल सिन्हा के नेतृत्व में क्षेत्र में कानून व्यवस्था मजबूत हुई है और पुलिस-जनता के बीच बेहतर समन्वय बना है। उन्होंने उनके कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि उनके सहयोगी व्यवहार के कारण आम जनता को पुलिस से जुड़ने में आसानी हो रही है।

जन्मदिन के इस अवसर पर थाना परिसर में सौहार्दपूर्ण वातावरण रहा और सभी ने मिलकर उन्हें शुभकामनाएं दीं।