बसना : खबर निरीक्षण
कार्यालय विकास खण्ड शिक्षा अधिकारी बसना के तत्वावधान में थल सेना में अग्निवीर भर्ती के लिए ऑनलाइन पंजीयन हेतु शिविर का आयोजन दिनांक 23 मार्च 2026 से 1अप्रैल 2026 तक पीएम श्री सेजेस बसना में किया जा रहा हैl
जिनकी जन्मतिथि 01/05/2005 से 01/07/2009 बीच की हो वे आवेदन के पात्र हैं।
शिविर में ऑनलाइन पंजीयन के साथ-साथ उंचाई एवं वजन के नाप-जोख तथा आवश्यक मार्गदर्शन दिया जाएगा।
विकास खण्ड शिक्षा अधिकारी बद्री विशाल जोल्हे ने 22 वर्ष तक के पात्र युवाओं को आव्हान करते हुए कहा कि ऑनलाइन पंजीयन में आ रही दिक्कतों से युवा इधर-उधर न भटकें इसके लिए पंजीयन कैम्प का आयोजन किया जा रहा है जिसमे अधिक से अधिक संख्या में आकर ऑनलाइन पंजीयन कैम्प का लाभ लें।
भारतीय थल सेना अग्निवीर भर्ती हेतु आवेदन की अंतिम तिथि 1 अप्रैल 2026 है।








More Stories
शादी की सालगिरह के दिन हुआ हादसा, परिवार सदमे में
मंहगाई के मुद्दे पर बरसे पूर्व संसदीय सचिव विनोद चंद्राकर, प्रेस वार्ता में भाजपा सरकार को घेरा
छोटी बहन की कैंची मारकर हत्या, बड़े भाई को पुलिस ने किया गिरफ्तार