March 23, 2026

कन्या शाला घरघोड़ा मे जल संरक्षण को लेकर छात्राओं के मध्य जन जागरूकता अभियान

खबर शेयर करें

घरघोड़ा : स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट हिंदी माध्य.शास. कन्या माध्य. खंड मे विश्व जल दिवस पर जल संरक्षण को लेकर छात्राओं के मध्य जागरूकता अभियान चलाया गया जिसको लेकर छात्राओं के माध्यम से समाज को एक सन्देश देने का सफल प्रयास किया गया |प्रधानपाठक अखिलेश मिश्रा ने छात्राओं को सभी प्राकृतिक संसाधनों के प्रति संवेदनशील होकर अपनी भूमिका निभाने की बात कर छात्राओं को प्रेरित किया | इस अवसर पर परिसर मध्य समस्त छात्राओं को सामूहिक रूप से “जल ही जीवन है जल का संरक्षण आवश्यक है ” जल को कल के लिए बचाना है “को लेकर संकल्प दिलवाया गया |विद्यालय के इको क्लब प्रभारी एवं कार्यक्रम संयोजक शिक्षक विजय पंडा ने छात्राओं को संकल्प दिलवाते हुए छात्राओं को पौधों की सुरक्षा एवं आगामी मानसून मे अपने स्तर पर विगत वर्षो की भाँति पौध रोपण एवं सुरक्षात्मक गतिविधियाँ अभियान हेतु तैयार रहने एवं जल स्रोतों का संरक्षण सफाई का संदेश दिया | जल एवं जल स्रोतों को स्वच्छ रखने हेतु विविध उपायों को लेकर शिक्षिका ज्योति मैडम,निवेदिता सिंह ने छात्राओं को जागरूक रहने की बात कही एवं जल की उपयोगिता एवं भविष्य हेतु जल बचत पर चर्चा कर छात्राओं को जागरूक रहने का सन्देश दिया | विद्यालय मे आयोजित प्रेरणादायी कार्यक्रम से छात्राओं के मध्य उत्साह देखा गया |