बालोद।
जिला पंचायत सदस्य सुश्री नीलिमा श्याम को वन अधिकार मान्यता कानून (FRA) 2006 के तहत गठित जिला स्तरीय समिति (DLC) में सदस्य बनाए जाने पर क्षेत्र में हर्ष का माहौल है। यह केवल एक पद नहीं, बल्कि आदिवासी अंचल के जल, जंगल और जमीन से जुड़े अधिकारों की रक्षा तथा विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मानी जा रही है।
हम सभी को आशा ही नहीं, बल्कि पूर्ण विश्वास है कि आप इस जिम्मेदारी का निर्वहन पूरी निष्ठा, समन्वय और संवेदनशीलता के साथ करेंगी। आज जिस तरह आदिवासी क्षेत्रों में जल, जंगल और जमीन की लड़ाई लगातार चल रही है, ऐसे समय में इस समिति में आपका होना वन क्षेत्रों के लोगों के लिए एक मजबूत आवाज साबित हो सकता है।
विशेष रूप से आप स्वयं एक आदिवासी बेटी होने के साथ-साथ वन क्षेत्र से आती हैं, इसलिए क्षेत्र की वास्तविक समस्याओं, परंपराओं और अधिकारों को आप भली-भांति समझती हैं। यही कारण है कि लोगों की आपसे अपेक्षाएं और भी बढ़ गई हैं कि आपके माध्यम से आदिवासी अंचलों में विकास की एक नई शुरुआत होगी, जिसमें अधिकार भी सुरक्षित रहें और प्रगति भी सुनिश्चित हो।
क्षेत्रवासियों को विश्वास है कि आपके प्रयासों से वन अधिकार कानून का सही क्रियान्वयन होगा, विस्थापन, भूमि अधिकार, और वन संसाधनों से जुड़े मुद्दों पर न्यायपूर्ण निर्णय होंगे, तथा आदिवासी समाज को उसका हक दिलाने की दिशा में ठोस कदम उठाए जाएंगे।
आपको इस महत्वपूर्ण जिम्मेदारी के लिए पुनः हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।








More Stories
शादी की सालगिरह के दिन हुआ हादसा, परिवार सदमे में
मंहगाई के मुद्दे पर बरसे पूर्व संसदीय सचिव विनोद चंद्राकर, प्रेस वार्ता में भाजपा सरकार को घेरा
छोटी बहन की कैंची मारकर हत्या, बड़े भाई को पुलिस ने किया गिरफ्तार