March 23, 2026

सारँगढ जनसमस्या निवारण शिविर का आयोजन 27 मार्च को, एसडीएम ने जारी किए निर्देश

खबर शेयर करें

सारंगढ़-बिलाईगढ़ -छत्तीसगढ़ शासन के निर्देशानुसार आम जनता की समस्याओं के त्वरित निराकरण के लिए प्रशासनिक स्तर पर कवायद तेज कर दी गई है। इसी कड़ी में सारंगढ़ अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) एवं अनुविभागीय दण्डाधिकारी द्वारा आगामी 27 मार्च 2026 को एक विशाल जनसमस्या निवारण शिविर का आयोजन किया जा रहा है। तारीख: 27 मार्च 2026
समय: सुबह 10:00 बजे से शाम 05:00 बजे तक स्थान: कार्यालय अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) सारंगढ़ का परिसर प्रशासनिक मुस्तैदीअनुविभागीय अधिकारी द्वारा जारी आधिकारिक पत्र (क्रमांक 322/अ.वि.अ./वाचक-4/2026) के माध्यम से क्षेत्र के सभी विभाग प्रमुखों को कड़े निर्देश दिए गए हैं। आदेश के अनुसार, सभी विभागों के अधिकारियों और उनके अधीनस्थ कर्मचारियों को निर्धारित तिथि और स्थान पर अनिवार्य रूप से उपस्थित रहने को कहा गया है।मौके पर होगा आवेदनों का निराकरण इस शिविर का मुख्य उद्देश्य शासन की मंशानुसार एक ही छत के नीचे विभिन्न विभागों से जुड़ी जनशिकायतों और समस्याओं का समाधान करना है। शिविर में प्राप्त होने वाले आवेदनों पर तत्काल कार्यवाही सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि ग्रामीणों और स्थानीय निवासियों को अपने कार्यों के लिए दफ्तरों के चक्कर न काटने पड़ें।