April 15, 2026

ग्राम छर्रा में धूमधाम से मनाई गई बाबा साहेब अंबेडकर की जयंती: भाजपा कार्यकर्ताओं ने दी श्रद्धाजंलि

खबर शेयर करें

सारंगढ़-बिलाइगढ़। संविधान निर्माता और भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के भेड़वन-गुडेली मंडल द्वारा ग्राम छर्रा में भव्य मंडल स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस गौरवशाली अवसर पर भाजपाई पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने बाबा साहेब की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।
संविधान निर्माता को किया नमन ग्राम छर्रा में आयोजित इस जयंती कार्यक्रम में मुख्य रूप से डॉ. भीमराव अंबेडकर के योगदान और उनके द्वारा रचित संविधान की महत्ता पर प्रकाश डाला गया। भाजपा अ.जा. मोर्चा मंडल अध्यक्ष मनोज बसंत (बी.डी.सी. प्रतिनिधि) के नेतृत्व में आयोजित इस कार्यक्रम में भारी संख्या में स्थानीय प्रतिनिधि और कार्यकर्ता जुटे।


वक्ताओं ने संबोधित करते हुए कहा कि बाबा साहेब केवल एक समाज के नहीं, बल्कि पूरे राष्ट्र के गौरव हैं। उन्होंने समाज के वंचित और शोषित वर्गों को मुख्यधारा से जोड़ने के लिए जो संघर्ष किया, वह आज भी करोड़ों भारतीयों के लिए प्रेरणा का स्रोत है।

भाजपा अजा मोर्चा मंडल अध्यक्ष मनोज बसंत ने सभी कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि पार्टी के प्रत्येक कार्यकर्ता को बाबा साहेब के “शिक्षित बनो, संगठित रहो और संघर्ष करो” के नारे को आत्मसात करना चाहिए।

प्रमुख उपस्थिति
रामेश्वर गिरी गोस्वामी -मंडल अध्यक्ष भेड़वन गुडेली,श्याम कुमार टण्डन मण्डल महामंत्री, गुलाब पटेल – मण्डल अध्यक्ष पिछड़ा मोर्चा,
विक्रम सिंह पटेल – मडल अध्यक्ष किसान मोर्चा,प्रीतम बरेठ युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष,विजय पटेल,छबी निषाद,आत्माराम बर्वे- सरंपच ,कार्तिक राम निषाद,सतनारायण, रमेश पटेल, देव कोसले
पंचायतों के सरपंच, पंच, क्षेत्र के वरिष्ठ भाजपा पदाधिकारी और बड़ी संख्या में स्थानीय ग्रामीण उपस्थित रहे।