सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले के सारसीवा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम ओडकाकन में उस समय हड़कंप मच गया जब गांव के ही एक व्यक्ति की लाश पेड़ पर लटकती हुई मिली। मृतक की पहचान खूबचंद पटेल के रूप में की गई है।
मिली जानकारी के अनुसार, यह घटना गांव के कोटवार के खेत के पास की है, जहां ग्रामीणों ने सबसे पहले शव को पेड़ पर लटका देखा और इसकी सूचना पुलिस को दी। मृतक की उम्र लगभग 37 से 40 वर्ष के बीच बताई जा रही है।
प्राथमिक जानकारी में सामने आया है कि मृतक काफी समय से बीमारी से परेशान था, जिसके चलते उसने कथित तौर पर फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली हलाकि इस बात की पुष्टि नहीं की जा सकती
घटना की सूचना सरसीवा पुलिस को दे दी गई है फिलहाल पुलिस मामले की जांच करेंगी और मौत के सही कारणों का पता लगाया जायेगा गांव में इस घटना के बाद शोक का माहौल बना हुआ है।

More Stories
अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस पर आशा निकेतन में वृद्धजनों का हुआ सम्मान
जनपद अध्यक्ष ममता राजीव सिंह समेत अतिथियों ने लिया बुजुर्गों का आशीर्वाद, स्वास्थ्य शिविर में हुआ निःशुल्क परीक्षण
आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के आंगन पहुंचा सेवा संकल्प, जनप्रतिनिधियों ने बढ़ाया उत्साह