सारंगढ़ बिलाईगढ़- प्रयास आवासीय विद्यालय प्रवेश परीक्षा 2026-27 परीक्षा केंद्र पीएम श्री स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूल सारंगढ़ में दिनांक 10 5.2026 को समय प्रातः 10:00 बजे से 1:00 बजे तक कलेक्टर और सहायक आयुक्त आदिवासी विकास सारंगढ़ बिलाईगढ़ के मार्गदर्शन में परीक्षा सकुशल संपन्न हुआ । प्रवेश परीक्षा सहायक नोडल अधिकारी विमल कुमार अजगल्ले द्वारा बताया कि प्रयास आवासीय विद्यालय प्रवेश परीक्षा 2026-27 जिला सारंगढ़ बिलाईगढ़ परीक्षा केंद्र सजेस सारंगढ़ में कुल 444 बच्चे दर्ज रहे जिसमें 402 बच्चे परीक्षा में उपस्थित हुए और 42 बच्चे अनुपस्थित रहे इस प्रकार 91 प्रतिशत बच्चे परीक्षा में शामिल हुए जो ऐतिहासिक रहा। केंद्राध्यक्ष श्रीमती अभय बैरागी प्राचार्य द्वारा पर्यवेक्षकों के सहयोग से परीक्षा संपन्न कराए।

स्वास्थ्य विभाग, पुलिस विभाग, शिक्षा विभाग, पी एच ई विभाग, विद्युत विभाग, नगर पालिका परिषद सारंगढ़, आदिवासी विकास विभाग के अधीक्षक अधीक्षिकाओं एवं अन्य कर्मचारियों का परीक्षा सकुशल सम्पन्न करने में विशेष योगदान रहा सभी पालकगण शिक्षा और बच्चों के भविष्य प्रति जागरूकता के कारण ही अपने-अपने बच्चों को परीक्षा में शामिल कराए । सभी बच्चों ने परीक्षा में बैठकर कुशल पूर्वक परीक्षा दिलाई । आदिवासी विकास विभाग की ओर से सभी बच्चों के लिए नाश्ता और पेयजल की व्यवस्था किया गया था जिसे सभी बच्चे बहुत ही प्रसन्न नजर आए । प्रवेश परीक्षा सकुशल संपन्न कराने प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से सहयोग प्रदान करने के लिए आदिवासी विकास विभाग सारंगढ़ बिलाईगढ़ की ओर से सभी का आभार धन्यवाद ज्ञापित करते है।








More Stories
बिना अनुमति वर्षों से चल रहा डिजिटल सिस्टम? नगर पालिका बालोद पर गंभीर सवाल, अपर कलेक्टर से जांच की मांग
बालोद में उप चुनाव की बिगुल: 31 ग्राम पंचायतों और पलारी नगर पंचायत में 1 जून को मतदान
ब्रेकिंग न्यूज…मिरौनी बैराज में फिर एक व्यक्ति की मौत, मचा हड़कंप