सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले के मिरौनी बैराज में बढ़ती घटनाओं और सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए कोसीर थाना पुलिस ने महत्वपूर्ण अपील जारी की है। पुलिस ने बैराज क्षेत्र में DJ बजाने पर प्रतिबंध लगाया है और नियमों का पालन करने की अपील की है।
जारी सूचना के अनुसार, मिरौनी बैराज क्षेत्र में अब तक 1 हत्या, 2 लोगों की डूबने से मौत, 1 हत्या के प्रयास सहित कई मारपीट और बलवा के मामले सामने आ चुके हैं। इसी को ध्यान में रखते हुए पुलिस प्रशासन ने सख्ती बढ़ाई है।
कोसीर पुलिस ने लोगों से अपील करते हुए कहा है कि बैराज क्षेत्र में DJ न बजाएं, शराब सेवन न करें और गहरे पानी में न नहाएं। साथ ही बच्चों पर विशेष ध्यान रखने और प्रशासन के नियमों का पालन करने की बात कही गई है।
पुलिस का कहना है कि लोगों की सुरक्षा को देखते हुए लगातार निगरानी रखी जा रही है ताकि किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना दोबारा न हो।








More Stories
चिकित्सक दिवस पर पुलिस द्वारा किया गया डॉक्टरों का सम्मान
लेन्धरा मण्डल के कार्यकर्ताओं को दिया डिजिटल लर्निंग प्रशिक्षण
बसना विकास खण्ड का शालेय खेल कैलेण्डर हुआ जारी