सारंगढ़-बिलाईगढ़। वैश्विक स्तर पर स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी 17 मई को ‘विश्व उच्च रक्तचाप दिवस’ पूरे उत्साह और संकल्प के साथ मनाया गया। इसी कड़ी में सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले के अंतर्गत आने वाले प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (PHC) गोड़म में एक विशेष और अनूठे जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।जिसका अदृश्य बीमारी के खिलाफ जागरूक करना है।
तस्वीर बनी आकर्षण का केंद्र, बुजुर्गों में दिखा उत्साह
PHC गोड़म में आयोजित इस कार्यक्रम में ग्रामीणों को आकर्षित करने और जागरूक करने के लिए एक विशेष सेल्फी/फोटो बूथ बैनर तैयार किया गया था। कार्यक्रम के दौरान क्षेत्र के ग्रामीण और विशेषकर बुजुर्गों ने इस बैनर के पीछे खड़े होकर अपनी तस्वीरें खिंचवाईं और नियमित रूप से ब्लड प्रेशर (बीपी) की जांच कराने का संकल्प लिया। जमीनी स्तर पर व्यापक असर देखने को मिला।

क्यों कहा जाता है इसे ‘साइलेंट किलर’?
स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्सा अधिकारियों ने उपस्थित ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कहा कि उच्च रक्तचाप (High BP) को ‘साइलेंट किलर’ यानी अदृश्य कातिल कहा जाता है, क्योंकि इसके शुरुआती लक्षण सामान्य तौर पर दिखाई नहीं देते। यदि समय पर इसकी पहचान और इलाज न किया जाए, तो यह दिल का दौरा (हार्ट अटैक), ब्रेन स्ट्रोक और किडनी फेलियर जैसी गंभीर और जानलेवा बीमारियों का कारण बन सकता है।
बचाव के लिए डॉक्टरों ने दिए ये मुख्य सुझाव 30 वर्ष से अधिक उम्र के हर व्यक्ति को वर्ष में कम से कम दो बार अपने ब्लड प्रेशर की जांच जरूर करानी चाहिए।भोजन में नमक की मात्रा कम करें और हरी पत्तेदार सब्जियां व फलों को शामिल करें। रोजाना कम से कम 30 मिनट पैदल चलें, योग या व्यायाम करे मानसिक तनाव और अधूरी नींद भी हाई बीपी का बड़ा कारण है, इससे बचें। तंबाकू, बीड़ी, सिगरेट और शराब के सेवन से पूरी तरह दूरी बनाएं।
प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र गोड़म पहुंचे दर्जनों ग्रामीणों का निःशुल्क ब्लड प्रेशर चेकअप किया गया। जिन मरीजों में रक्तचाप का स्तर बढ़ा हुआ पाया गया, उन्हें डॉक्टरों द्वारा आवश्यक परामर्श और निःशुल्क दवाइयां भी वितरित की गईं। इस अवसर पर स्वास्थ्य केंद्र के समस्त अधिकारी, कर्मचारी ,एएनएम, और स्थानीय प्रबुद्ध नागरिक उपस्थित रहे।







Cannot collect videos from this channel. Please make sure this is a valid channel ID.
Error: No videos found.
Make sure this is a valid channel ID and that the channel has videos available on youtube.com.

More Stories
गोड़म प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में एचपीवी टीकाकरण अभियान, 17 किशोरियों को सुरक्षा कवच,
रिश्तों की अनूठी मिसाल अस्पताल में नाना की सेवा में जुटे मासूम बबु और सोमू
जनता से अपील पहचान मिले तो सारंगढ़ पुलिस को दे सुचना