October 2, 2026

रिसामा, गुंडरदेही, लाटाबोर और कुसुमकसा के यात्रियों को बड़ी राहत, ताड़ोकी-रायपुर मेमू में अब लगेंगे 12 कोच

खबर शेयर करें

रायपुर। रायपुर-ताड़ोकी-रायपुर मेमू पैसेंजर ट्रेन से सफर करने वाले यात्रियों के लिए राहत भरी खबर सामने आई है। लंबे समय से बढ़ती भीड़ और यात्रियों की मांग को देखते हुए रेलवे प्रशासन ने ट्रेन संख्या 68764/68765 में अब 8 की जगह 12 कोच लगाने का फैसला लिया है। नई व्यवस्था 18 मई 2026 से लागू कर दी गई है।

रेलवे के इस फैसले से बालोद जिले सहित रिसामा, गुंडरदेही, लाटाबोड़ और कुसुमकसा जैसे स्टेशनों से रोजाना सफर करने वाले हजारों यात्रियों को सीधा फायदा मिलेगा। अब यात्रियों को भीड़भाड़ से कुछ हद तक राहत मिलने की उम्मीद है।

इसके साथ ही रेलवे ने छोटे प्लेटफॉर्म वाले चार स्टेशनों—रिसामा, गुंडरदेही, लाटाबोड़ और कुसुमकसा—पर ट्रेन के ठहराव समय को भी बढ़ा दिया है। पहले ट्रेन यहां केवल 1 मिनट रुकती थी, लेकिन अब 3 मिनट तक ठहराव रहेगा, जिससे यात्रियों को चढ़ने-उतरने में सुविधा होगी।

रेलवे अधिकारियों के मुताबिक क्षेत्र में लगातार बढ़ रही यात्री संख्या और स्थानीय मांग को ध्यान में रखते हुए यह निर्णय लिया गया है। वहीं वाणिज्य एवं यातायात निरीक्षकों को यात्रियों से फीडबैक लेने के निर्देश भी दिए गए हैं, ताकि आगे जरूरत के अनुसार और फैसले लिए जा सकें।

रायपुर-ताड़ोकी मेमू का समय

रायपुर से रवाना – शाम 6:00 बजे

रिसामा – 7:38 आगमन, 7:41 प्रस्थान

गुंडरदेही – 7:52 आगमन, 7:55 प्रस्थान

लाटाबोर – 8:11 आगमन, 8:14 प्रस्थान

कुसुमकसा – 8:42 आगमन, 8:45 प्रस्थान

ताड़ोकी पहुंचने का समय – रात 10:45 बजे

ताड़ोकी-रायपुर मेमू का समय

ताड़ोकी से रवाना – सुबह 10:25 बजे

कुसुमकसा – 11:51 आगमन, 11:59 प्रस्थान

लाटाबोर – 12:27 आगमन, 12:30 प्रस्थान

गुंडरदेही – 12:49 आगमन, 12:52 प्रस्थान

रिसामा – 1:00 आगमन, 1:03 प्रस्थान

रायपुर पहुंचने का समय – दोपहर 3:40 बजे

ग्रामीण यात्रियों का कहना है कि अतिरिक्त कोच और बढ़े हुए ठहराव की मांग लंबे समय से की जा रही थी। रेलवे के इस फैसले से रोजाना सफर करने वाले छात्रों, कर्मचारियों और व्यापारियों को सबसे ज्यादा राहत मिलेगी।