सारंगढ़ बिलाईगढ़- जिला युवा कांग्रेस के नेतृत्व में झीरम घाटी के अमर शहीदों की शहादत को नमन करते हुए उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। कांग्रेस कमेटी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष शहीद नंदकुमार पटेल और शहीद दिनेश पटेल सहित झीरम घाटी के सभी अमर शहीदों के शहादत दिवस पर आज सारंगढ़ में विभिन्न सेवा कार्यों के साथ उन्हें याद किया गया। जिला युवा कांग्रेस अध्यक्ष शुभम बाजपेयी के नेतृत्व में सबसे पहले बस स्टैंड स्थित कांग्रेस कार्यालय में एक श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया।

यहाँ उपस्थित कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने शहीदों के तैलचित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया। इसके पश्चात शहादत दिवस को सेवा दिवस के रूप में मनाते हुए वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं, युवा कांग्रेस और एनएसयूआई (NSUI) के पदाधिकारियों के साथ स्थानीय शासकीय अस्पताल का दौरा किया गया। यहाँ कार्यकर्ताओं ने अस्पताल में भर्ती मरीजों से मुलाकात कर उनका हालचाल जाना और उन्हें फल वितरित किए।वरिष्ठ नेताओं और कार्यकर्ताओं की रही गरिमामयी उपस्थिति इस सेवा कार्य और श्रद्धांजलि कार्यक्रम के दौरान क्षेत्र के वरिष्ठ कांग्रेसी नेताओं और युवाओं में भारी उत्साह देखा गया। इस मौके पर मुख्य रूप से वरिष्ठ कांग्रेसी नेता पवन अग्रवाल ,नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि अजय बंजारे ,किसान नेता प्रमोद मिश्रा इसके साथ ही युवा कांग्रेस और एनएसयूआई के तमाम स्थानीय पदाधिकारी, कार्यकर्ता और नेतागण बड़ी संख्या में उपस्थित रहे, जिन्होंने शहीदों के बलिदान को याद करते हुए उनके बताए जनसेवा के मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।

More Stories
शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय चांदमारी रायगढ़ में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया स्वतंत्रता दिवस,उमड़ा जनसैलाब
छत्तीसगढ़ पुलिस का ‘साइबर जागृति अभियान, सुनील शर्मा ने QR कोड और ‘सेल्फी फ्रेम’ से की शुरुआत
कन्या शाला घरघोड़ा ने निकाली तिरंगा यात्रा ; छात्राओं ने थामा तिरंगा दिया स्वच्छता का संदेश