May 28, 2026

ब्रेकिंग न्यूज,,,फिर हुआ सडक हादसा चालक की मौके पर मौत,,, दो घायल

खबर शेयर करें

बिलाईगढ़ क्षेत्र में दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है। सलीहा क्षेत्र से बिलाईगढ़ आ रहा एक इक्को वाहन हुर्राडोंगरी के पास अनियंत्रित होकर पेड़ से जा टकराया। हादसा इतना जबरदस्त था कि वाहन चालक की मौके पर ही मौत हो गई।

वहीं वाहन में सवार दो अन्य लोग गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है। घटना की सूचना मिलते ही बिलाईगढ़ पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है।

प्राथमिक जानकारी के अनुसार अंदेशा लगाया जा रहा की तेज रफ्तार और वाहन अनियंत्रित होना हादसे की वजह माना जा रहा है। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।