पलारी। नगरीय निकाय एवं चुनावी गतिविधियों के बीच शनिवार को छत्तीसगढ़ पर्यटन मंडल के अध्यक्ष तथा कैबिनेट मंत्री दर्जा प्राप्त नीलू शर्मा का पलारी क्षेत्र में प्रवास के दौरान स्थानीय भाजपा नेता के निवास पर आगमन हुआ। इस दौरान क्षेत्र की राजनीतिक परिस्थितियों, संगठनात्मक गतिविधियों और आगामी चुनाव को लेकर विस्तृत चर्चा हुई।
बैठक में उपस्थित नेताओं ने कहा कि पलारी क्षेत्र में भाजपा को मजबूत जनसमर्थन मिल रहा है। प्रभारी के रूप में नीलू शर्मा लगातार क्षेत्र का दौरा कर कार्यकर्ताओं से संवाद स्थापित कर रहे हैं। भीषण गर्मी के बावजूद उनका सक्रिय जनसंपर्क अभियान कार्यकर्ताओं में नया उत्साह भर रहा है।
चर्चा के दौरान चुनावी रणनीति, बूथ स्तर की तैयारियों और संगठन को और अधिक मजबूत बनाने पर विचार-विमर्श किया गया। उपस्थित नेताओं ने विश्वास जताया कि पार्टी कार्यकर्ताओं की मेहनत और वरिष्ठ नेतृत्व के मार्गदर्शन में पलारी क्षेत्र में भाजपा बेहतर प्रदर्शन करेगी।
इस अवसर पर धमतरी जिला भाजपा के महामंत्री महेंद्र पंडित, भाजपा नेता राजेश शर्मा, वरिष्ठ भाजपा नेता अजय बाफना सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे। बैठक आत्मीय माहौल में संपन्न हुई, जहां संगठन की मजबूती और आगामी चुनावी चुनौतियों पर गंभीर चर्चा की गई।

More Stories
अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस पर आशा निकेतन में वृद्धजनों का हुआ सम्मान
जनपद अध्यक्ष ममता राजीव सिंह समेत अतिथियों ने लिया बुजुर्गों का आशीर्वाद, स्वास्थ्य शिविर में हुआ निःशुल्क परीक्षण
आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के आंगन पहुंचा सेवा संकल्प, जनप्रतिनिधियों ने बढ़ाया उत्साह