हाथी के दौड़ाने से बाइक सवार घायल, ग्रामीणों में दहशत
सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले के ग्राम टैंगना कछार में आज रात एक हाथी के गांव में घुसने से अफरा-तफरी का माहौल बन गया। जानकारी के अनुसार 30 मई 2026 को शाम करीब 7:30 बजे हाथी गांव में पहुंच गया और उत्पात मचाने लगा बताया जा रहा है कि ग्राम निवासी मनीष साहू (पिता महादेव साहू) अपने साथी तेजस साहू (पिता दिनेश साहू) के साथ धनसीर स्थित मोबाइल दुकान से मोटरसाइकिल पर वापस लौट रहे थे।

इसी दौरान रास्ते में हाथी सामने आ गया। हाथी को देखकर दोनों युवक घबरा गए और हाथी के दौड़ाने पर मोटरसाइकिल से गिर पड़े। किसी तरह दौड़कर उन्होंने अपनी जान बचाई घटना में मनीष साहू के सिर पर गंभीर चोट के निशान आए हैं। घटना के बाद सामाजिक कार्यकर्ता यादराम हिरवानी की मदद से घायल को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिलाईगढ़ पहुंचाया गया, जहां उसका उपचार कराया गया
सामाजिक कार्यकर्ता ने वन विभाग से पीड़ित को नियमानुसार आर्थिक सहायता प्रदान करने की मांग की है। वहीं गांव में हाथी की मौजूदगी से ग्रामीणों में दहशत का माहौल बना हुआ है पुलिस और वन विभाग की टीम स्थिति पर नजर बनाए हुए है तथा ग्रामीणों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है


More Stories
अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस पर आशा निकेतन में वृद्धजनों का हुआ सम्मान
जनपद अध्यक्ष ममता राजीव सिंह समेत अतिथियों ने लिया बुजुर्गों का आशीर्वाद, स्वास्थ्य शिविर में हुआ निःशुल्क परीक्षण
आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के आंगन पहुंचा सेवा संकल्प, जनप्रतिनिधियों ने बढ़ाया उत्साह